Ramayana: 4000 करोड़ की 'रामायण' में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर! जानिए कौन हैं वो?

Published : Apr 04, 2026, 02:34 PM IST

Ranbir Kapoor Upcoming Film Ramayana Teaser हाल ही में रिलीज हुआ। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर का फिल्म में डबल रोल होगा। लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है और खुद एक्टर ने इसकी पुष्टि की है। इसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।

PREV
16
'रामायण' के टीजर ने मचाया तहलका

गुरुवार (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए ‘रामायण’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना दिया है। इसमें रणबीर कपूर को अलग-अलग पावरफुल लुक्स योद्धा, वनवासी और राजा अवतार में दिखाया गया, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

26
'रामायण' गोल्डन फरसे वाले सीन से बढ़ाया सस्पेंस

'रामायण' के 2.38 मिनट के टीजर का सबसे चर्चित सीन वह है, जिसमें राम (रणबीर कपूर) एक गोल्डन फरसा पकड़ते नजर आए। इसी सीन के बाद रणबीर के डबल रोल की अटकलें तेज हो गई थीं, जिसे अब खुद रणबीर ने कन्फर्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें : कौन है Ramayana में 'सीता' की बहन बनी यह एक्ट्रेस? 5 PHOTO के साथ जानिए सब कुछ!

36
रणबीर कपूर की एक साल की मेहनत और तैयारी

रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए लगभग एक साल तैयारी की। उन्होंने कहा, “इन किरदारों की आस्था और भावनाओं को समझना जरूरी था, ताकि मैं उन्हें सही तरीके से निभा सकूं।” उनके मुताबिक़, उन्होंने बॉडी लैंग्वेज और आवाज में भी बदलाव किया।

46
रणबीर कपूर 'रामायण' में कौनसे दो डबल रोल कर रहे

रणबीर कपूर ने कहा, “भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार हैं। भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम उनसे पहले का अवतार हैं। दोनों को निभाने का मौका मिलना शानदार है।” यानी कि रणबीर कपूर 'रामायण' में राम और परशुराम दोनों का रोल निभाते नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें : देश की 5 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, एक के बजट में बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 17 मूवी

56
रणबीर कपूर बोले- ‘राम’ का किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी

रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाना अपने करियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, “आप उन्हें (राम का रोल) निभाते नहीं हैं, बल्कि एक एक्टर के तौर पर अपनी तरफ से भगवान राम को प्रस्तुत करते हैं।”

66
कब रिलीज होगी 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। दो पार्ट्स में बन रही इस फिल्म के दोनों पार्ट्स क्रमशः दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर रिलीज होंगे। दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories