Dhurandhar The Revenge Box Office पर ब्लॉकबस्टर हुई है तो इसके पीछे ना सिर्फ शानदार कहानी, बल्कि दमदार कास्टिंग भी है। इसमें सारा अर्जुन भी शामिल हैं। वे इस फिल्म का हिस्सा कैसे बनीं? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इसका खुलासा किया...
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया, "आदित्य को भी बहुत सारे लोग मैसेज कर रहे थे कि उन्हें रणवीर के अपोजिट कास्ट होना है, मुझे भी मैसेज आ रहे थे। लेकिन मैंने साफ कहा कि हमें ऐसा चेहरा चाहिए जो उसी जगह का लगे, कोई पुराना बैगेज ना हो।”
26
‘नो बैगेज’ वाला चेहरा था जरूरी: मुकेश छाबड़ा
मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, “अगर कोई ऐसा एक्टर होता जिसने रणवीर सिंह के साथ पहले काम किया है तो वह कनेक्शन नहीं बनता क्योंकि उनका किरदार पाकिस्तान जाता है और उससे मिलता है।” उनके मुताबिक़, कहानी की डिमांड के हिसाब से फिल्म में नया चेहरा जरूरी था।
मुकेश छाबड़ा आगे कहते हैं, "तो पूरी तरह फ्रेश चेहरा होना चाहिए था। हालांकि, सारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहले फ़िल्में की हैं, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में कभी फुल फ्लेज्ड रोल नहीं किए। हम क्लियर थे कि अगर हम उस दुनिया में जा रहे हैं तो एकदम सरप्राइज होना चाहिए कि लड़की कौन है?"
46
1300 ऑडिशन के बाद मिली सारा अर्जुन
बकौल मुकेश छाबड़ा, “हमने इतने ऑडिशन किए। 1200-1300 ऑडिशन किए और फिर हमने सारा अर्जुन का फाइनल ऑडिशन लिया। हमें भी एक नया चेहरा चाहिए था।” छाबड़ा के मुताबिक़, सारा अर्जुन की कास्टिंग के मामले में उनके सरप्राइज फैक्टर कि 'लड़की कौन है?' ने काम किया।
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में यालिना जमाली (सारा अर्जुन) पाकिस्तानी पॉलिटिशियन जमील जमाली (राकेश बेदी) की बेटी है, जो हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) से प्यार करने लगती है और उससे शादी कर लेती है। पहले पार्ट में जहां हमजा और यालिना की लव स्टोरी दिखाई गई है तो वहीं दूसरे पार्ट में दोनों के रिश्ते में टेंशन देखने को मिलती है।
66
बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़+ कमा चुकी 'धुरंधर 2'
आदित्य धर के निर्देश में बनी 'धुरंधर 2' 16 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,523.58 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म के पहले पार्ट ने लगभग 1,307.35 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से देखें तो फ्रेंचाइजी अब तक तकरीबन 2830 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।