RAMAYAN के रावण को सिर्फ 2 फिल्मों ने बनाया BOX OFFICE किंग, हिला डाला था सुपरस्टार्स का सिंहासन

Published : Apr 04, 2026, 07:00 AM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण का मोस्ट अवेटेड टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया। मूवी के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। पूरे टीजर में राम बने रणबीर कपूर छाए हुए हैं। वहीं, रावण का रोल करने वाले सुपरस्टार यश ने बिना चेहरा दिखाए धमाका किया।

PREV
16
रामायण के रावण यश

रणबीर कपूर की रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावाण का रोल प्ले कर रहे हैं। हालांकि, सामने आए टीजर में यश का फेस रिवील नहीं किया गया, लेकिन फिर भी हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इसी बीच आपको उनके फिल्मी करियर के बारे में बताते हैं।

26
यश को सिर्फ 2 फिल्मों ने बनाया स्टार

आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यश की गिनती सुपरस्टार्स में की जाती है। वे उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ी फिल्में दी है। यश यूं तो लंबे समय से फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन सिर्फ 2 फिल्मों ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग बना दिया। इन्हीं 2 फिल्मों की वजह से कई सुपरस्टार्स का सिंहासन हिल गया था। जानते हैं इन्हीं 2 फिल्मों के बारे में।

ये भी पढ़ें... Ramayana Teaser में बिना चेहरा दिखाए छा गया रावण, आखिर कौन निभा रहा ये दमदार रोल?

36
फिल्म KGF Chapter 1

2018 में आई फिल्म यश की फिल्म KGF Chapter 1 ने अचानक बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई दंग रह गया। फिल्म ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था। डायरेक्टर प्रशांत नील की इस का बजट 80 करोड़ था और मूवी ने 250 करोड़ का बिजनेस किया था। 

46
फिल्म KGF Chapter 2

यश की फिल्म केजीएफ का सीक्वल KGF Chapter 2 2022 में रिलीज हुआ। इस फिल्म ने तो रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1250 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि ये देश की सबसे कमाऊ टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

56
कब किया था यश ने डेब्यू

यश ने 2007 में फिल्म जम्बाडा हुडुगी से करियर शुरू किया था। 2008 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म मोग्गिना मनसु हिट रही। उन्होंने अभी तक करीब 20 फिल्मों में काम किया। उन्होंने गूगली (2013), राजा हुली (2013), गजकेसरी (2014), मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी (2014), मास्टरपीस (2015), संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016) जैसी फिल्मों में काम किया है।

66
यश की अपकमिंग फिल्में

यश की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे टॉक्सिक ए फेरी टेल फॉर ग्रोन अप्स, रामायण 1, रामायण 2, केजीएफ 3 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्में 2026-27 में रिलीज होगी। 2026 में वे 2 फिल्म टॉक्सिक और रामायण में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories