
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायणम् ' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस इसकी रिलीज डेट को लेकर लगातार अटकलें लगा रहे थे। फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ इतना बताया गया था कि यह दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। ऐसे में 30 अक्टूबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर जैसी कई संभावित तारीखों पर चर्चा तेज थी। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिससे फैंस का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है।
रिलीज डेट को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच अब जानकारी सामने आई है कि 'रामायणम् ' 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ग्लोबल डे-एंड-डेट रिलीज की रणनीति बनाई है, ताकि ज्यादातर देशों में फिल्म एक ही दिन रिलीज हो सके।
आमतौर पर दिवाली से पहले के कुछ दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कमजोर माने जाते हैं। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'रामायणम् ' इस ट्रेंड को बदल सकती है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और उम्मीद है कि शुरुआती दिन से ही इसे शानदार ओपनिंग मिलेगी। वहीं 9 नवंबर (सोमवार) से फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ सकती है।
भारत में धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म का वितरण करेगा, जबकि सोनी पिक्चर्स ने इसके ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल किए हैं। यानी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने एडवांस डील में 75 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील रिलीज से पहले ही फिल्म की जबरदस्त मार्केट वैल्यू को दिखाती है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने तैयार किया है। यह दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।दोनों पार्ट्स का साझा बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।