
रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने के बाद रैपर बादशाह का रिएक्शन चर्चा में है। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। बादशाह ने बताया कि उनसे फिल्म की शुरुआत में रावण की एंट्री मिस हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनसे पाप हो गया। हालांकि, अपने रिव्यू में उन्होंने यश के रावण, रणबीर के राम और साई पल्लवी की सीता की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को भी पूरे नंबर दिए।
बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने 'रामायण' देखी है। फिल्म के एक खास पल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे को पाप लगेगा, मैंने शुरू में रावण की एंट्री मिस कर दी।' दरअसल, बादशाह फिल्म की शुरुआत में यश के रावण की एंट्री नहीं देख पाए थे। उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन इससे साफ था कि वह उस सीन को कितना खास मानते हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म के कई दृश्यों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
बादशाह ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की तारीफ की, लेकिन यश के रावण को लेकर उनका उत्साह सबसे ज्यादा नजर आया। उन्होंने कहा कि सभी कलाकार अपने किरदारों में पूरी तरह ढल गए हैं, लेकिन जटायु और यश की परफॉर्मेंस महफिल लूटने वाली है। बादशाह ने यश के रावण को 'मेनसिंग' बताया, यानी ऐसा किरदार जिसकी मौजूदगी प्रभावशाली होने के साथ डर भी पैदा करती है।
यह भी पढ़ें : Ramayana पर क्या बोले टीवी शो 'रामायण' के लक्ष्मण? इस एक बात से हुए बेहद निराश
बादशाह ने रणबीर कपूर के राम और साई पल्लवी की सीता के किरदार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कलाकार सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे, बल्कि अपने किरदारों के साथ एक हो गए हैं। रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में उन्होंने एक्सेप्शनल बताया। उनके मुताबिक, पूरी स्टारकास्ट ने अपने किरदारों को इतनी खूबसूरती से निभाया है कि पर्दे पर वे वास्तविक लगते हैं।
फिल्म के विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी बादशाह को प्रभावित किया। उन्होंने संगीत को 6 में से 6 नंबर दिए और इसे शानदार बताया। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। बादशाह ने आखिर में निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा और उसके इतिहास की 'इज्जत' रख ली है।
यह भी पढ़ें : 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज से पहले पार्ट 2 को लेकर आया बड़ा ट्विस्ट, तीसरे पार्ट पर भी मिला हिंट
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट वन' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।