क्या इन 5 फिल्मों को पछाड़ पाएगा 'रामायणम्' का ट्रेलर, 10 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज

Published : Jul 30, 2026, 04:12 PM IST
ramayana

सार

30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुए 'रामायणम्' के ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने महज 10 घंटे में 14 मिलियन (1.4 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि सवाल यह है कि क्या यह 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाया? आइए जानते हैं।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त के शुभ समय पर रिलीज टेलर को लगातार लोग देख रहे हैं। रिलीज के महज 10 घंटे के भीतर इसने 14 मिलियन से ज्यादा का व्यूज हासिल कर लिया। इस वजह से यह साल 2026 के सबसे चर्चित फिल्म ट्रेलर्स में शामिल हो गया। ट्रेलर को इसके भव्य विजुअल्स, वीएफएक्स, बैकग्राउंड स्कोर और स्टारकास्ट की वजह से दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रही है। लेकिन सवाल है कि क्या नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का टेलर 'धुरंधर 2' समेत इन 4 मूवी का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। आइए जानते हैं।

'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 10 घंटे में करीब 19 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। यूट्यूब पर रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर इस मूवी ने 39.2 मिलियन (3.92 करोड़) से अधिक व्यूज हासिल किए थे। वहीं, 8.43 लाख से ज्यादा लाइक्स हासिल किए थे।

पुष्पा 2: द रूल

अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2: द रूल का टेलर ने भी रिकॉर्ड बनाया था। यूट्यूब पर इस मूवी ने 24 घंटे के भीतर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे। हालांकि इसमें सभी ऑफिशियल लैग्वेंज के टेलर शामिल थे।

सालार

प्रभाष की मूवी 'सालार' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाई पाई थी। लेकिन इस मूवी के टेलर ने धूम मचा दिया था। 24 घंटे में इस मूवी के टेलर ने 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे।

केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 के टेलर ने यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया। शुरुआती 24 घंटों में पांचों भाषाओं (कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम) को मिलाकर कुल 109 मिलियन (10.9 करोड़) से अधिक व्यूज मिले थे।

लियो

थलापति विजय की 'लियो' फिल्म के ट्रेलर को पहले 24 घंटे में 31.91 मिलियन (3 करोड़ 19 लाख) व्यूज मिले थे। अब नजर 'रामायणम्' के टेलर पर होगी कि 24 घंटे के अंदर यह कितने व्यूज हासिल करता है।

क्या 'रामायणम्' भी बनाएगी नया रिकॉर्ड?

'रामायणम्' की शुरुआत मजबूत रही है। 10 घंटे में 14 मिलियन व्यूज यह दिखाते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हालांकि शुरुआती व्यूज के मामले में यह कुछ बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों से पीछे दिखाई देती है। अंतिम प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि ट्रेलर आने वाले दिनों में कितनी तेजी से व्यूज और ऑर्गेनिक एंगेजमेंट हासिल करता है।

और पढ़ें: 'रामायणम् पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा तहलका, पढ़ें फैंस के 50 सबसे दमदार कमेंट्स

कब रिलीज होगी फिल्म?

'रामायणम्: पार्ट 1' दिवाली पर यानी 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग देखने के लिए दर्शकों को 1 साल का इंतजार करना होगा। 'रामायणम्: पार्ट 2' 2027 में दिवाली के दिन ही रिलीज होगी।  निर्देशक नितेश तिवारी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पहली फिल्म का अंत एक बड़े क्लिफहैंगर पर होगा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता दूसरा पार्ट देखने के लिए बनी रहेगी।

और पढ़ें: Ramayana के 4:09 मिनट के ट्रेलर में 2 सेकंड को दिखा यह एक्टर कौन, जो बिना फीस लिए बना रावण का जीजा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना जानकारी 4 ट्रांजेक्शन और मिनटों में अकाउंट से उड़े लाखों रुपए, 'उरी' की एक्ट्रेस की आपबीती
राणाजी 2.0 पर क्या बोलीं ममता कुलकर्णी? सुनाया करण-अर्जुन के गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा