Ramayana Worldwide Collection: 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड टूटने की उलटी गिनती शुरू! 'रामायण' बस इतनी दूर

Published : Nov 23, 2026, 07:40 AM IST
Ramayana Vs Pushpa 2

सार

Ramayana Vs Pushpa 2: 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड अब 'रामायण' के निशाने पर है और फासला हैरान करने वाला है। रविवार की कमाई ने रेस का गणित बदल दिया। जानिए कितने दिन में टूट सकता है ताज और विदेश से आया कौन-सा बड़ा सहारा।

'रामायण' 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के इतने करीब पहुंच चुकी है कि अब बस कुछ दिन की बात है। बॉक्स ऑफिस पर रविवार को ऐसा कुछ हुआ, जिसने पूरी रेस का गणित बदल दिया। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म वर्ल्डवाइड लिस्ट में चौथी कुर्सी की तरफ बढ़ रही है, और फासला इतना कम बचा है कि हिसाब लगाना बनता है। लेकिन असली खेल सिर्फ भारत में नहीं, विदेशों में भी चल रहा है, और वहां से आई कमाई ने तस्वीर और दिलचस्प कर दी है। आखिर 'रामायण' 'पुष्पा 2' से कितनी दूर है, और उसके बाद अगला टारगेट कौन है?

'पुष्पा 2' से 'रामायण' की कितनी दूरी बची?

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक 'रामायण' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,693.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जबकि 'पुष्पा 2' ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाए थे। दोनों के बीच बस 48.60 करोड़ का अंतर है। 17वें दिन तक रामायण का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1,651 करोड़ था, यानी रविवार को इसमें करीब 42.50 करोड़ जुड़े। यही रफ्तार थोड़ी भी बनी रही तो 'पुष्पा 2' का नंबर चार वाला ताज जल्द खिसक सकता है।

तीसरे रविवार 'रामायण' ने कितना कमाया?

18वें दिन 'रामायण' ने भारत में 16,277 शोज से 35.60 करोड़ रुपए नेट कमाए। हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने 13,852 शोज से 26.25 करोड़ जोड़े। मलयालम से 3.40 करोड़ (873 शोज), कन्नड़ से 2.50 करोड़ (449 शोज), तमिल से 2.40 करोड़ (645 शोज) और तेलुगू से 1.05 करोड़ (458 शोज) आए। यानी हर भाषा में फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं।

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'रामायण' का कलेक्शन

विदेशों से 'रामायण' अब तक ग्रॉस 567 करोड़ रुपए कमा चुकी है। यही आंकड़ा इंडिया ग्रॉस 1,126.50 करोड़ के साथ जुड़कर वर्ल्डवाइड टोटल को 1,693.50 करोड़ तक ले जाता है। 19वें दिन फिल्म आसानी से 1700 करोड़ रुपए में पहुंच जाएगी। अब देखना यह है कि फिल्म इसी हफ्ते 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

Ramayana vs Baahubali 2 vs Dhurandhar 2: अगले टारगेट कौन?

'पुष्पा 2' के बाद 'रामायण' के सामने अगले पड़ाव साफ हैं। 'बाहुबली 2' का 1,788.06 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड आंकड़ा करीब 94.56 करोड़ दूर है। धुरंधर 2 का 1,813.39 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लगभग 119.89 करोड़ आगे है। सबसे ऊपर दंगल है, जिसका 2,070.30 करोड़ रुपए का आंकड़ा अभी 376.80 करोड़ दूर बैठा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'रामायण' अपनी लाइफटाइम कमाई में नं. 1 के पायदान पर पहुंचेगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Collection Day 18: 'रामायण' 18वें दिन बनी तूफ़ान, टूटा 'धुरंधर'-'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!
Drishyam The Conclusion OTT Release: जानिए OTT पर कब और कहां रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3'?