
रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस मेगा फिल्म की रिलीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले फिल्म के 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन अब भारत में इसकी रिलीज दो दिन आगे बढ़ा दी गई है।
मेकर्स ने अब फिल्म को लेकर स्थिति साफ कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल प्रीमियर 6 नवंबर 2026 को होगा, जबकि भारत में फिल्म 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यानी भारतीय दर्शकों को फिल्म देखने के लिए दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। दिलचस्प बात यह है कि 6 नवंबर की तारीख को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। रणबीर कपूर ने भी पहले फिल्म की रिलीज को अपनी बेटी राहा के जन्मदिन से जोड़कर इसे अपने लिए खास बताया था। ऐसे में रिलीज डेट में यह बदलाव फैंस के लिए थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है।
और पढ़ें - जीजा-साली में 36 का आंकड़ा, डिंपल कपाड़िया की बहन को ‘कचरा’ समझते थे राजेश खन्ना? सिंपल की आपबीती
‘रामायण’ को सिर्फ भारतीय दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। निर्माता नमित मल्होत्रा फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पेश करने की योजना पर जोर देते रहे हैं। इसी रणनीति के तहत फिल्म का इंटरनेशनल रिलीज भारत से पहले रखा गया है। फिल्म की कहानी भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है और इसे निर्देशक नितेश तिवारी ने बड़े सिनेमाई स्केल पर तैयार किया है। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में रवि दुबे समेत कई बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यही वजह है कि फिल्म की कास्ट को लेकर शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा है। खासकर रणबीर का राम और यश का रावण के रूप में आमना-सामना देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हिस्सों का संयुक्त बजट करीब ₹4,000 करोड़ बताया गया है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर भी बड़े स्तर पर काम किया गया है और हॉलीवुड स्तर की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर को लेकर भी खास आकर्षण है। ए.आर. रहमान और हंस जिमर इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जिससे फिल्म का संगीत भी इंटरनेशनल स्तर पर चर्चा में है।
‘रामायण’ सिर्फ एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सबसे लोकप्रिय महाकाव्यों में से एक को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश है। मेकर्स इसे भारत के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। अब जब फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज 6 नवंबर और भारत में रिलीज 8 नवंबर 2026 तय होने की खबर सामने आई है, तो फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि यह मेगा प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा इतिहास रच पाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।