
‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इसके सीन तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट लोगों से हॉल के अंदर वीडियो न बनाने की अपील कर रही है, लेकिन दर्शक मानने को तैयार नहीं हैं।
इसी बीच कुछ क्रिएटिव यूजर्स ने ‘धुरंधर 2’ को 19 साल पुरानी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से जोड़ दिया है। उनका कहना है कि फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा अर्जुन रामपाल को पीटना दरअसल एक तरह का ‘रिवेंज’ है, जो दीपिका पादुकोण (deepika padukone) के लिए लिया गया है। इस पर लोगों ने ‘ओम शांति ओम’ के क्लिप और ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स को जोड़कर मजेदार मीम्स भी बना दिए हैं।
साल 2007 में 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी। इस मूवी में अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण थे। फिल्म के एक सीन में मुकेश मेहरा (अर्जुन रामपाल) अपनी पत्नी शांति (दीपिका पादुकोण) को जलाकर मार देता है। मुकेश अपनी पत्नी को जलते सेट के बीच फंसा कर चले जाते हैं। जिसमें उनकी जान चली जाती है।
'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स सीन में हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) आईएसआई के मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) को जलाकर मार देता है। जिस तरह से इस सीन को फिल्माया गया है, लोगों का कहना है कि आदित्य धर की इस मूवी में रणवीर ने उस सीन का बदला लिया है। लोग उन्हें बेस्ट पति का अवॉर्ड भी दे रहे हैं। यूजर्स ने उस सोच को भी सलाम किया है, जिसने इस वीडियो को बनाया है।
और पढ़ें: Dhurandhar 3 का ऐलान! बौखलाए पाकिस्तानी नेता ने ट्रोलिंग से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड वाइड यह 1100 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता 624.47 करोड़ रुपये के साथ खत्म किया। वीकेंड पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार के बिजनेस के साथ यह मूवी 13 करोड़ तक पहुंच सकती है।
और पढ़ें: Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।