
फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE की तरफ से हुई बैन की कार्रवाई के बीच रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूरु के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। यह दौरा कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ, जो ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद से जुड़ा है। इसी बीच ‘Don 3’ से बाहर होने को लेकर FWICE ने एक्टर के खिलाफ गैर-सहयोग निर्देश भी जारी करते हुए बैन की कार्रवाई की है। बताया गया कि रणवीर के 'डॉन 3' छोड़ने के चलते फिल्ममेकर फरहान अख्तर को करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा की। एक्टर आम भक्तों की तरह लाइन में खड़े होकर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले मास्क भी हटाया। बताया गया कि एक्टर बिना किसी तामझाम के पहुंचे और देवी चामुंडेश्वरी का आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें : Ranveer Singh पर बैन लगाने वाली FWICE क्या है, जिसके फैसलों से कांपते हैं बड़े-बड़े स्टार्स!
पूरा मामला नवंबर 2025 में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग समारोह से जुड़ा है। रणवीर सिंह ने वहां ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के दैवा सीन की मिमिक्री की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। रणवीर ने बाद में माफी मांगते हुए लिखा, “मेरा उद्देश्य फिल्म में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को सामने लाना था। अगर मेरी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।” वहीं ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दैवा तत्व बेहद संवेदनशील और पवित्र है। मैं लोगों से इसे मंच पर दोहराने या मजाक बनाने से बचने की अपील करता हूं।”
यह भी पढ़ें : Ranveer Singh के साथ काम नहीं करेंगे इंडस्ट्री के 4 लाख से ज्यादा लोग! जानिए पूरा मामला
‘Don 3’ विवाद के बाद FWICE ने अपने सदस्यों और टेक्नीशियनों को रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करने का निर्देश दिया था। इस बीच रणवीर सिंह की टीम की ओर से इस मामले में बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, “रणवीर हमेशा सभी लोगों के प्रति सम्मान और सद्भाव रखते हैं। उनका ध्यान सिर्फ अपने काम और आगे की जिम्मेदारियों पर है।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।