Dhurandhar 2 vs Dangal: रणवीर की 'धुरंधर 2' के सामने पहाड़ जैसी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

Published : Mar 29, 2026, 07:21 PM IST
ranveer singh dhurandhar 2 box office king

सार

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 1255.44 करोड़ कमा लिए हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म 'दंगल' से दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, यह फिल्म अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। लेकिन सवाल यह है कि यह मूवी आमिर खान की 'दंगल' के मुकाबले कहां खड़ी है? आइए जानते हैं।

Dangal Box Office Record: आमिर खान अब तक नंबर 1

आमिर खान की फिल्म दंगल 2016 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म आज भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है। इसने अपने पूरे रन में 2059.04 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था और अब तक कोई दूसरी भारतीय फिल्म 2000 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

9 दिन में कितनी थी 'दंगल' की कमाई

रिलीज़ के पहले 9 दिनों में Dangal ने भारत में 379.73 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, विदेशों में इसने 139.42 करोड़ कमाए थे। इस तरह 9 दिनों में इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 519.15 करोड़ रहा था।

9 दिन में कितनी रही 'धुरंधर 2' की कमाई

दूसरी तरफ, आदित्य धर के निर्देशन में बनी Dhurandhar 2 ने ईद 2026 पर रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया है। सिर्फ 9 दिनों में इस फिल्म ने दुनिया भर में 1159.76 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में इसने 732 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो ग्रॉस के हिसाब से करीब 863.76 करोड़ बनता है। वहीं, विदेशों में इसने 296 करोड़ का कलेक्शन किया है। धुरंधर 2 ने 10 दिन में वर्ल्डवाइड 1255.44 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने अभी तक इंडिया में ग्रॉस 930.44 करोड़ कमा लिए हैं। इसका नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ हो गया है।

Dhurandhar 2 vs Dangal: 'धुरंधर 2' के पास चीन जैसा मार्केट नहीं

अगर 9 दिनों के कलेक्शन की तुलना करें, तो Dhurandhar 2 ने Dangal से लगभग दोगुनी कमाई की है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि दंगल को चीन में जबरदस्त कामयाबी मिली थी, जहां इसने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। धुरंधर 2 को शायद चीन जैसा बड़ा मार्केट न मिले, फिर भी इसका प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार और रिकॉर्डतोड़ रहा है।

क्या Dhurandhar 2 तोड़ पाएगी Dangal का रिकॉर्ड?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Dhurandhar 2, Dangal का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? फिलहाल इस फिल्म को Dangal के लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंचने के लिए अभी 899.28 करोड़ और कमाने होंगे। अच्छी बात यह है कि फिलहाल भारतीय सिनेमा में कोई बड़ी फिल्म इसकी टक्कर में नहीं है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, और उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में यह बड़ा कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में यह फिल्म इतिहास रचने के करीब पहुंच सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है ये शख्स, जिसने Dhurandhar 2 में रोल पाने सिर मुंडवाया-महीनों ऑडिशन दिया?
Dhurandhar 2 के 10 दिन पूरे, रणवीर सिंह की फिल्म ने हर दिन कितना कमाया-कौन सा डे रहा धमाकेदार?