Border 2 के शोर के बीच 'धुरंधर' ने रचा नया इतिहास, हासिल किया यह बड़ा मुकाम

Published : Jan 26, 2026, 10:40 AM IST
Dhurandhar IMDb 250 list record box office

सार

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया है। 8.5 IMDb रेटिंग के साथ फिल्म IMDb Top 250 Greatest Films की लिस्ट में शामिल हो गई है। दुनियाभर में 1335 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म का सीक्वल भी जल्द आएगा।

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म IMDb Top 250 Greatest Films of All Time की लिस्ट में शामिल हो गई है। यह लिस्ट दुनिया की सबसे भरोसेमंद और चर्चित फिल्म रैंकिंग मानी जाती है, जिसमें अब तक चुनिंदा भारतीय फिल्मों को ही जगह मिली है।

IMDb Top 250 में शामिल हुई 'धुरंधर'

IMDb पर 'धुरंधर' को 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है, जो 1 लाख से ज्यादा यूज़र वोट्स पर आधारित है। IMDb के विशेष एल्गोरिदम के अनुसार, यह रेटिंग फिल्म को टॉप 250 की सूची में 250वां स्थान दिलाने में सफल रही है। इस लिस्ट में 'धुरंधर', अजय देवगन की कल्ट क्लासिक 'दृश्यम' से ठीक नीचे और अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से चार स्थान पीछे मौजूद है।

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 4 Collection: सनी देओल की फिल्म के 200 CR पक्के! चौथे दिन की बंपर शुरुआत

कैसे तय होती है IMDb Top 250 की रैंकिंग

IMDb Top 250 केवल यूज़र रेटिंग पर निर्भर नहीं करती। इसमें एक गोपनीय फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फर्जी रेटिंग, रिव्यू बॉम्बिंग और हालिया फिल्मों को जरूरत से ज्यादा फायदा मिलने से रोका जाता है। इसी वजह से इस लिस्ट में शामिल होना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

IMDb Top 250 में शामिल अन्य इंडियन फिल्में

बीते कुछ सालों में कई इंडियन फिल्मों नेIMDb Top 250 List में जगह बनाई है। इनमें 'महाराजा' (222), 'जय भीम' (221), 'दंगल' (125), 'तारे ज़मीन पर' (107), '3 इडियट्स' (85) और '12वीं फेल' (69) जैसी फिल्में शामिल हैं। लिस्ट में लंबे समय से 'द शॉशैंक रिडेम्प्शन' पहले स्थान पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Sunny Deol ने बहनों ईशा और अहाना को लगाया गले! Border 2 स्क्रीनिंग ने बदल दी पूरी कहानी

Dhurandhar Box office Report

'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म ने भारत में 888 करोड़ रुपए से ज्यादा और दुनियाभर में 1335 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का भी ऐलान कर दिया है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 4 Collection: सनी देओल की फिल्म के 200 CR पक्के! चौथे दिन की बंपर शुरुआत
Sunny Deol ने बहनों ईशा और अहाना को लगाया गले! Border 2 स्क्रीनिंग ने बदल दी पूरी कहानी