3000 करोड़ की फ्रेंचाइजी ने बदली रणवीर सिंह की तकदीर, फिर भी किंग खान का रिकॉर्ड बरकरार

Published : Jul 07, 2026, 08:47 AM IST

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने रणवीर सिंह को सुपरस्टार बना दिया, लेकिन 12,000 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ वाले शाहरुख खान अब भी दौलत में उनसे काफी आगे हैं। 

PREV
15

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद रणवीर सिंह को बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिना जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें आमिर खान और सलमान खान से भी बड़ा स्टार बता रहे हैं। हालांकि, जब बात स्टारडम और संपत्ति की आती है तो शाहरुख खान अब भी उनसे काफी आगे नजर आते हैं।

25

शेयरिंग मॉडल से हुई 325 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी के लिए रणवीर सिंह ने फीस लेने के बजाय प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुना था। इसी वजह से फिल्मों की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सीधा फायदा उन्हें भी मिला। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों से रणवीर सिंह की कुल कमाई 325 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है। इस सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची में ला कर खड़ा कर दिया है।

35

नेटवर्थ में क्यों अब भी सबसे आगे हैं शाहरुख खान?

इतना कमाई के बावजूद भी रणवीर सिंह शाहरुख खान से संपत्ति के मामले में पीछे हैं। किंग खान का नेटवर्त में दबदबा बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ 12,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है, जो उन्हें भारत का सबसे अमीर अभिनेता बनाती है। शाहरुख ने 'पठान', 'जवान', 'डंकी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'माय नेम इज खान' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के दम पर दशकों से अपनी बादशाहत कायम रखी है।

45

रणवीर की सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बनाया बड़ा स्टार

रणवीर सिंह इससे पहले 'पद्मावत', 'सिंबा', 'गली बॉय', '83' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं, 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई देने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: Satluj Ban: दिलजीत दोसांझ को पहले से पता था बैन हो जाएगी 'सतलुज'?, बयां किया 4 साल का दर्द

55

क्या रणवीर कभी तोड़ पाएंगे किंग खान का रिकॉर्ड?

ऐसे में माना जा सकता है कि 'धुरंधर' जैसी बड़ी सफलता ने रणवीर सिंह को नई पहचान और जबरदस्त आर्थिक फायदा जरूर पहुंचाया है, लेकिन नेटवर्थ और लंबे समय से कायम स्टारडम के मामले में शाहरुख खान अब भी सबसे आगे हैं। रणवीर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए आने वाले वर्षों में कई और बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की जरूरत होगी

और पढ़ें: रणवीर सिंह ने कैसे बनाई 'धुरंधर' बॉडी? पहली बार सामने आया डाइट से वर्कआउट तक का सीक्रेट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories