Diljit Satluj Ban Controversy : बॉलीवुड दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर भारत में रोक लगा दी गई है। अब दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया है और कहा कि उन्हें पहले से ही मूवी पर रोक लगेगी।
मुंबई: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में ZEE5 से हटा दिया गया है। इस बैन के एक दिन बाद, सोमवार को दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस बारे में बात की। अपने फैंस से बात करते हुए, दिलजीत ने फिल्म पर अचानक लगी रोक और इसकी रिलीज़ के पीछे के लंबे सफ़र पर अपनी राय रखी। इस नए घटनाक्रम पर उन्होंने निराशा और स्वीकृति, दोनों तरह के भाव दिखाए। बता दें कि यह फिल्म 5 जुलाई को OTT से हटा दी गई है। रिलीज़ के बाद से ही यह लगातार विवादों में घिरी हुई थी।

बैन के बाद दिलजीत का बड़ा खुलासा
- अपने लाइव सेशन में दिलजीत ने बैन तक की घटनाओं के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "आप सभी को मेरा प्यार और सम्मान। मुझे जिस बात का अंदेशा था, बिलकुल वही हुआ। मैंने सोचा था कि सोमवार को जब दफ़्तर खुलेंगे, तब शायद फ़िल्म बैन हो जाएगी। पर ये नहीं पता था कि रविवार शाम को ही ऐसा हो जाएगा।"
- उन्होंने आगे बताया कि टीम ने फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रमोशन क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर अनिश्चितता ने ही शुरू से उनकी रणनीति तय कर दी थी।
- उन्होंने कहा, "इसी वजह से हम फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए। अगर हम प्रमोशन करते, तो फिल्म रिलीज़ ही नहीं हो पाती।"
बैन के बाद भी कैसे दर्शकों तक पहुंची फिल्म
- बैन के बावजूद, दिलजीत ने इस बात पर राहत जताई कि फिल्म OTT के ज़रिए दर्शकों तक पहुंच गई।
- 'अमर सिंह चमकीला' के एक्टर ने कहा, "लेकिन अब मुझे इस बात की तसल्ली है कि हमारा काम लोगों तक वैसे ही पहुंचा, जैसे हम चाहते थे। लोगों ने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया है।
- एक चीज़ देखकर मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग गुरुद्वारा साहिब में प्रोजेक्टर पर भी फिल्म दिखा रहे हैं। यह देखकर मेरा दिल खुश हो गया।"
- उन्होंने आगे कहा, "एक बार कोई चीज़ इंटरनेट पर आ जाए, तो मुझे नहीं लगता कि उसे कभी पूरी तरह से डिलीट किया जा सकता है।"
दिलजीत बोले-हम चार से लड़ रहे थे
- दिलजीत ने 'सतलुज' के लंबे और मुश्किल प्रोडक्शन सफ़र के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसमें लगातार देरी, चुनौतियां और इमोशनल इन्वेस्टमेंट शामिल था। टीम इस फिल्म पर लगभग छह से सात साल से काम कर रही थी।
- उन्होंने कहा, “हम चार साल से लड़ रहे हैं। क्या पता, अगर हमें लड़ने का एक और मौका मिला तो यह वापस आ जाए। लेकिन मैं संतुष्ट हूं कि फिल्म आखिरकार बाहर आ गई।”
- उन्होंने प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान आई रुकावटों के बारे में भी बात की, जिसमें शूटिंग का रुकना भी शामिल था।
- दिलजीत ने कहा, "इस फिल्म को बनाने में भी हमें बहुत मुश्किलें आईं। हमारे करीबी लोगों ने भी बहुत दिक्कतें पैदा कीं। हमारी शूटिंग 15-15 दिनों के लिए रोक दी जाती थी।"
सालों रिसर्च के बाद आई थी फिल्म
- प्रोड्यूसर हनी त्रेहन की तारीफ़ करते हुए दिलजीत ने कहा, "मैं हनी भाई को सलाम करता हूं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी ज़िंदगी लगा दी। हनी जी का इस फिल्म से बहुत पर्सनल कनेक्शन है।"
- खबरों के मुताबिक, डायरेक्टर हनी त्रेहन ने प्रोडक्शन शुरू होने से पहले इस विषय पर सालों तक रिसर्च की, जबकि दिलजीत ने कहा कि उन्होंने अपने रोल की तैयारी के लिए एक साल का समय लिया।
- फिल्म की कहानी पर बात करते हुए दिलजीत इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया, "जब मैंने 2023 में फाइनल एडिटेड वर्जन देखा, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं अपने इमोशंस को रोक नहीं पाया और इसे देखने के बाद बहुत रोया।"
'सतलुज' फिल्म की क्या है कहानी?
यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जो 1995 में लापता हो गए थे। दिलजीत ने कहानी की प्रासंगिकता पर ज़ोर देते हुए कहा, "1995 से 2026 तक, ऐसा लगता है कि हम अभी भी उसी जगह पर खड़े हैं। इंसानियत मर चुकी है, इसलिए मैं दुखी हूं।"
अपने लाइव वीडियो के आखिर में, दिलजीत ने भगवान में अपनी गहरी आस्था जताई और गुरबानी का शबद 'करण कारण सभ एक है' बोला, जिसका मतलब है 'सभी कामों को करने वाला केवल ईश्वर ही है'।
<br> </p><div type="dfp" position=3>Ad3</div>


