Ranveer Singh New Film: रणवीर सिंह के हाथ लगी नई फिल्म, कैसा होगा रोल-कब शुरू होगी शूटिंग?

Published : May 12, 2026, 11:28 AM IST
ranveer singh new film the immortals of meluha trilogy will play lord shiva role shoot start in 2028

सार

फिल्म धुरंधर से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले रणवीर सिंह को लेकर नई और जबरदस्त खबर सामने आ रही हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर के हाथ नई फिल्म लगी है। बताया जा रहा कि इस नई फिल्म को वे अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत तैयार करेंगे। आइए, जानते हैं रणवीर की नई फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल।

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के नए बादशाह बन गए हैं। लगातार कई हिट फिल्मों के साथ रणवीर ने सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया है और अब सबकी निगाहें उनके अगले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है। कुछ महीने पहले पता चला था कि वे एक जॉम्बी फिल्म प्रलय में काम कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। उनकी इस नई फिल्म से जुड़ी डिटेल भी सामने आ गई हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में...

रणवीर सिंह की नई फिल्म कौन सी?

रणवीर सिंह अपने करियर के अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। ताजा जानकारी की मानें तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म के तहत अमिश त्रिपाठी की किताब द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के राइट्स हासिल किए हैं। इस पौराणिक गाथा पर वे एक फिल्म बना रहे हैं और बिड़ला स्टूडियोज के साथ उन्होंने पार्टनरशिप की है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा में काम करने वाले थे। हालांकि, ये प्रोजेक्ट कभी आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि, रणवीर हमेशा से इस दुनिया से मोहित थे और इसमें भगवान शिव की भूमिका निभाने का सपना देखते थे। भंसाली के पास इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के अधिकार समाप्त होते ही रणवीर ने इसे अपने बैनर के तहत हासिल कर लिया। खबरों की मानें तो वे इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। बाकी स्टार कास्ट और डायरेक्टर को फाइनल करने से पहले मेकर्स स्क्रिप्ट तैयार करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें... अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी धड़ाधड़ बने रीमेक

कब शुरू होगी रणवीर सिंह की नई फिल्म की शूटिंग

रणवीर सिंह की नई फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि इसकी राइटिंग का काम शुरू हो चुका है। टीम स्क्रीनप्ले लिखने और इस पौराणिक किताब की दुनिया को क्रिएट करने पर काम कर रही है। पहले पार्ट की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि रणवीर ने द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा के राइट्स लेने के लिए 40 करोड़ की भारी-भरकम रकम चुकाई है। बता दें कि धुरंधर से धमाका करने के बाद रणवीर कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे आदित्य धर की एक नई फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिलहाल इस मूवी का नाम रिवील नहीं किया गया है। इसकी शूटिंग 2027 में शुरू होगी। रणवीर के पास फिल्म प्रलय भी है, जिसके डायरेक्टर जय मेहता है। इसकी शूटिंग इसी साल शुरू होगी।

ये भी पढ़ें... 2026 में 7 नई जोड़ियां उड़ाएंगी बॉक्स ऑफिस, इन 2 Pairs को साथ देखने सभी बेताब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसके बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी धड़ाधड़ बने रीमेक
Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही तूफान, एडवांस बुकिंग से कूटे इतने CR