
मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में शामिल ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गया है। सुपरस्टार मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ की ‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है और फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अभी से बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस सेल 5.20 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने साफ कर दिया है कि हिंदी वर्जन मलयालम फिल्म से काफी अलग और ज्यादा थ्रिलर टोन वाला होने वाला है।
मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जॉर्जकुट्टी की कहानी आखिर किस मोड़ पर पहुंचेगी, इसे जानने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर एबी जॉर्ज ने X पर जानकारी देते हुए लिखा, “#Drishyam3 वर्ल्डवाइड एडवांस ₹5.20 करोड़ तक पहुंच चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने $320K की एडवांस सेल की है। रिलीज में अभी 10 दिन बाकी हैं।” इस आंकड़े ने साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर भारत ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : Ajay Devgn की 'दृश्यम 3' पर सबसे बड़ा अपडेट, मलयालम फिल्म की नक़ल या अलग होगी कहानी? जानें यहां
हिंदी ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल सिर्फ पैचवर्क बाकी है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अभिषेक पाठक ने कहा, “जो लोग अभी मलयालम ‘दृश्यम’ में देख रहे हैं, वह अलग है। हिंदी दर्शकों के लिए मैंने पूरी तरह अलग ट्रैक बनाया है, जो यहां शानदार तरीके से काम करेगा। मलयालम वर्जन ज्यादा फैमिली ड्रामा है, जबकि हिंदी वर्जन फैमिली थ्रिलर की तरफ ज्यादा झुका हुआ होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को दोनों फिल्मों की दुनिया का बड़ा फर्क साफ नजर आएगा।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म! जानिए कब होगी रिलीज?
अभिषेक पाठक ने इंटरव्यू में मोहनलाल के साथ काम करने के अनुभव को भी खास बताया। उन्होंने कहा, “पिछले 10 सालों से हमारा ‘दृश्यम’ से जुड़ाव है। अब हम इस फिल्म को दुनियाभर में प्रेजेंट और डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं। मोहनलाल सर बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनके साथ काम करना बिल्कुल नया अनुभव रहा है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में अजय देवगन और मोहनलाल किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “समय बताएगा कि यह सहयोग होगा या नहीं। लेकिन अगर ये दोनों बड़े सितारे साथ आते हैं, तो वह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट होगा।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।