Ajay Devgn Upcoming Movie: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने साफ कर दिया है कि हिंदी वर्जन मलयालम फिल्म की कॉपी नहीं होगा। उन्होंने क्लाइमैक्स को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है, जो दर्शकों को चौंका देगा।

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ इस समय साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। जॉर्जकुट्टी की कहानी आखिर किस मोड़ पर खत्म होगी, इसे जानने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने खुलासा किया है कि हिंदी वर्जन मलयालम फिल्म से काफी अलग होगा। उन्होंने बताया कि हिंदी ऑडियंस के लिए कहानी और ट्रीटमेंट में बड़े बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं, फिल्म का क्लाइमैक्स भी ऐसा होने वाला है, जो थिएटर में बैठे दर्शकों को पूरी तरह चौंका देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मलयालम और हिंदी ‘दृश्यम 3’ में होगा बड़ा फर्क

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि हिंदी वर्जन पूरी तरह मोहनलाल की फिल्म की कॉपी होगा। लेकिन अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने कहा, “हमने हिंदी दर्शकों के लिए कहानी अलग तरीके से तैयार की है। मलयालम फिल्म फैमिली ड्रामा के करीब है, जबकि हिंदी वर्जन को फैमिली थ्रिलर की तरह डिजाइन किया गया है।” डायरेक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन व फाइनल टच का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार ला रहे साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म! जानिए कब होगी रिलीज?

क्लाइमैक्स को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी हमेशा अपने शॉकिंग ट्विस्ट और माइंड गेम्स के लिए जानी जाती रही है। ऐसे में तीसरे पार्ट का क्लाइमैक्स सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। अभिषेक पाठक ने कहा, “दृश्यम जैसी फिल्म को सीधे तरीके से नहीं लिखा जा सकता। हमें पहले क्लाइमैक्स तय करना पड़ा, उसके बाद पूरी स्क्रिप्ट तैयार की गई।” उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म का एंड दर्शकों को पूरी तरह चौंका देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी वर्जन में कई ऐसे ट्विस्ट होंगे जो मलयालम फिल्म से अलग अनुभव देंगे। यही वजह है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर नॉर्थ इंडिया में जबरदस्त बज बना हुआ है।

मोहनलाल और अजय देवगन को साथ लाने की तैयारी?

इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने एक और दिलचस्प बात कही। उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में मोहनलाल और अजय देवगन को एक साथ लाने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा, “अगर भविष्य में अजय सर और मोहनलाल सर को साथ काम करने का मौका मिला, तो हमें बेहद खुशी होगी।”

यह भी पढ़ें : 2026 का सबसे कमाऊ एक्टर, 5 महीनों में 3 फ़िल्में आईं, 2000 करोड़ से ज्यादा कूट डाले

दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

‘दृश्यम 3’ में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। हालांकि अक्षय खन्ना इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह जयदीप अहलावत को लाया गया है। वहीं मलयालम वर्जन को जीतू जोसेफ डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल और सिद्धीक जैसे सितारे नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सा वर्जन ज्यादा धमाका करता है।