'लाइन पर आ जाओ, वरना…’ रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को मिली खौफनाक धमकी, वायरल हुआ वॉइस नोट

Published : Feb 13, 2026, 03:06 PM IST
Ranveer Singh Rohit Shetty security update

सार

Lawrence Bishnoi gang warning to Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हरि बॉक्सर बताने वाला शख्स रणवीर सिंह और रोहित को धमकी देता सुनाई दे रहा है। 

Ranveer Singh Rohit Shetty security update: बॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना और फिर उन्हें और रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद अब एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाला हरि बॉक्सर, एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकी देता सुनाई दे रहा है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ताजा वॉइस नोट है, जिसमें रणवीर और रोहित शेट्टी को उनके मैनेजर और अन्य स्टाफ पर हमले की धमकी दी गई है। पढ़िए धमकी भरे वॉइस नोट में हरि बॉक्सर ने क्या कुछ कहा...

'रणवीर सिंह तुझे सलाह देने का बहुत शौक है'

इंडिया टुडे द्वारा शेयर किए गए वॉइस नोट में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कहा गया, "मैं हरि बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। यह वॉइस नोट बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह तेरे लिए और रोहित शेट्टी तेरे लिए। टाइम रहते तुम दोनों लाइन पर नहीं आए तो तुम्हारा वह हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ियां याद रखेंगी। रणवीर सिंह, तुझे बहुत ज्यादा शौक है सलाह देने का, एप्लीकेशन दे दो, रिपोर्ट कर दो और तूने भी कर दी।"

वॉइस नोट में धमकी- ऐसी-तैसी करना चालू कर देंगे

"अब सुन मेरी बात, तुम्हारे नीचे जो भी काम करता है ना...मैनेजर, जितने भी लोग काम करते हैं...इन सबकी डिटेल है हमारे पास। उनके घर की, कब ऑफिस जाते हैं, कब आते हैं, परिवार कहां रहता है...सबकी डिटेल है हमारे पास। तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे, इनकी ऐसी-तैसी करना चालू कर देंगे, जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं। तब तुम्हारी अक्ल ठिकाने आएगी। टाइम रहते लाइन पर आ जाओ। रणवीर सिंह, तू ये जो बात बोल कर उसकी बात से मुकर गया ना...ठीक है...इसलिए यह वॉइस नोट छोड़ रहे हैं तेरे लिए। या तो तू तेरी बात पर वापस आजा या तो भाई बात से मुकरने की सजा क्या होती है, वो हम तुझे बताएंगे। आराम से बैठकर सुनना, तुम दोनों—रोहित शेट्टी और तुम।"

 

 

फायरिंग कांड के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रोहित शेट्टी

हाल ही में रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को फिल्ममेकर को पहली बार सार्वजनिक तौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे वहां अपने बेटे को छोड़ने पहुंचे थे, जो पढ़ाई के लिए लंदन गया है। फायरिंग और धमकी के मामले में अभी तक रोहित शेट्टी या रणवीर सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच और सुरक्षा एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajkumar Hirani अब हीरो- हीरोइन की जरुरत नहीं, AI टेक्नीक से बना रहे फिल्म?
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट! क्या आधा कर्ज चुका दिया है कॉमेडियन ने?