रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोड़ा शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कपल उदयपुर में 26 फरवरी को फेरे लेगा। बताया जा रहा है ये एक इंटीमेट वेडिंग है, जिसमें सिर्फ घरवाले और करीबी शामिल होंगे। इसी बीच आपको रश्मिका के होने वाले ससुराल के बारे में बताते हैं।
रश्मिका मंदाना शादी कर रही है। वे लंबे से सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप में है। शादी से पहले आपको रश्मिका के ससुरालवालों के बारे में बताने जा रहे हैं।
26
क्या करते हैं रश्मिका मंदाना के ससुर?
रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुर का नाम गोवर्धन राव देवरकोंडा है। विजय देवरकोंडा के पिता एक टेलीविजन धारावाहिक निर्देशक थे, जिन्होंने सफलता न मिलने के कारण निर्देशन का काम छोड़ दिया था।
रश्मिका मंदाना की होने वाली सास का नाम माधवी है। बता दें कि विजय देवरकोंडा की मां हाउसवाइफ है। वे घर-परिवार को संभालती हैं।
46
क्या करता है रश्मिका मंदाना का देवर?
रश्मिका मंदाना का एक देवर भी है, जिसका नाम आनंद देवरकोंडा है। आपको बता दें कि आनंद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हैं। उन्होंने 2019 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अभी तक 6 फिल्मों में काम किया है।
56
रश्मिका मंदाना के ससुरालवाले
रश्मिका मंदाना के ससुराल में सिर्फ 4 मेंबर हैं। पूरा परिवार एक साथ हैदराबाद के जुलबी हिल्स एरिया के आलीशान बंगले में रहता है। इस बंगले की कीमत 15 करोड़ के करीब है।
66
रश्मिका-विजय की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोड़ा शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। कपल पूरी रीति-रिवाज से शादी करेगा। वेडिंग सेरेमनी 24 फरवरी से शुरू होगी। हल्दी, मेहंदी, संगीत, कॉकटेल पार्टी होगी। वहीं, 26 फरवरी को दोनों 7 फेरे लेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।