Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda इस दिन करेंगे शादी, वेडिंग वेन्यू से वीडियो वायरल, मची हलचल

Published : Feb 01, 2026, 10:58 AM IST
rashmika mandanna vijay deverakonda wedding date

सार

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की लेकर फिर से हलचल शुरू हो गई है। दोनों की शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया कि दोनों की शादी कब और कहां होने वाली है। आइए, जानते हैं सुपरस्टर कपल की शादी की डिटेल।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी दिनों से चर्चाएं चल रही है। इसी बीच एक बार फिर कपल की वेंडिंग सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शादी को लेकर ढेर सारी डिटेल शेयर की गई हैं। इस वीडियो में एक वेडिंग वेन्यू दिखाया जा रहा है, जिसे रश्मिका-विजय की शादी का वेन्यू बताया जा रहा है। ये वीडियो एक व्लॉगर ने शेयर किया है और साथ ही ये भी बताया है कि शादी की तारीख क्या है।

कब है रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी

तान्या नाम की व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बता रही है कि वे उदयपुर के सिटी पैलेस में हैं और यहां पर रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां चल रही है। उन्होंने ये भी बताया कि कपल 2 फरवरी को शादी कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में वेडिंग वेन्यू देखा जा सकता है, जिसमें मरून रंग के पर्दे, सजावट का सामान, फैन्सी आइटम्स, खूबसूरत झूमर देखें जा सकते हैं। खबरों की मानें तो रश्मिका और विजय शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, शुक्रवार रात रश्मिका को मुंबई से किसी अननोन प्लेस के लिए रवाना होते हुए देखा गया। फैन्स का ध्यान पैपराजी के साथ उनकी बातचीत पर गया। वीडियो में एक कैमरामैन रश्मिका से पूछता दिखाई दिया- "हमें इनवाइट नहीं कर रहे आप?" इस पर रश्मिका शर्मा गईं और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें पैपराजी के इशारा समझ नहीं आया। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया-"किस बात के लिए?" जब पैपराजी ने कहा कि उन्हें भी पता है कि वो क्या पूछ रहे हैं, तो रश्मिका बात बदलते हुए कहती है- “फिल्म की रिलीज अभी तो...कुछ करना पड़ेगा।”

 

ये भी पढ़ें... रश्मिका मंदाना ने बताया हीरोइनों के चमकने का सीक्रेट, अभिनेत्री के इस बयान से मचेगा बवाल?

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा रिलेशनशिप

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली है। इसके बाद ये खबर भी सामने आई थी कि दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे। बताया ये भी गया था कि ये ग्रैंड वेडिंग होगी, जिसमें साउथ के साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी इसमें शामिल होंगे। आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी फिल्म गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) के सेट पर शुरू हुई थी। वहीं, दोनों अपकमिंग फिल्म राणाबाली में साथ नजर आने वाले है। ये पैन-इंडिया फिल्म जो इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। हाल ही में मूवी से विजय का पहला लुक रिवील हुआ था।

ये भी पढ़ें... आइटम सॉन्ग के लिए रश्मिका मंदाना ने रखी हैं कुछ शर्तें लेकिन...

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात चलीं गोलियां, दहशत में बॉलीवुड!