कहां देखें रवि किशन की फिल्म 'धुरंधर'? रणवीर सिंह से भी है इसका दिलचस्प कनेक्शन!

Published : Jun 17, 2026, 08:55 AM IST
Ravi Kishan Bhojpuri Film Dhurandhar

सार

Where To Watch Ravi Kishan Bhojpuri Film Dhurandhar Online:  क्या रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से पहले भी इस नाम की फिल्म आ चुकी? आखिर 13 साल पुरानी रवि किशन की फिल्म अचानक क्यों चर्चा में है? यूट्यूब पर कहां देख सकते हैं यह भोजपुरी एक्शन फिल्म? इसमें रवि किशन ने कौन सा किरदार निभाया था? और 'धमाल 4' में उनका नया अवतार कितना धमाकेदार होने वाला है?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और उसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बाद इन दिनों एक और 'धुरंधर' चर्चा में आ गई है, लेकिन यह फिल्म बॉलीवुड नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी है। रवि किशन स्टारर 'धुरंधर: द शूटर' साल 2013 में रिलीज हुई थी और अब अचानक सोशल मीडिया व यूट्यूब पर लोगों का ध्यान खींच रही है। खास बात यह है कि जिस नाम को आज नई पीढ़ी रणवीर सिंह की फिल्मों से जोड़ रही है, उसी नाम की फिल्म रवि किशन 13 साल पहले दर्शकों के सामने ला चुके थे। आइए जानते हैं यह फिल्म कहां उपलब्ध है और क्यों फिर से सुर्खियों में है।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के बाद चर्चा में आई रवि किशन की फिल्म

साल 2025 के आखिर और 2026 में 'धुरंधर' नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा। रणवीर सिंह की फिल्म और उसके सीक्वल की सफलता के बीच अब दर्शकों को याद आ रही है रवि किशन की भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर: द शूटर'। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने भी इस फिल्म का जिक्र किया, जिसके बाद इंटरनेट पर इसकी खोजबीन बढ़ गई। दरअसल, रवि किशन ने यह माना कि आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' के शो के चलते उनकी भोजपुरी फिल्मों को भी दर्शकों ने देख डाला, जिससे मेकर्स की मोटी कमाई हुई।

2013 में रिलीज हुई थी 'धुरंधर: द शूटर'

'धुरंधर: द शूटर' ने साल 2013 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन रवि तिवारी ने किया था और इसकी कहानी सभा वर्मा ने लिखी थी। उस दौर में फिल्म ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे नया दर्शक वर्ग मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल के लीड हीरो रणवीर सिंह है, जबकि भोजपुरी 'धुरंधर' में रवि किशन के किरदार का नाम रणवीर था।

क्या है भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर' की कहानी और स्टार कास्ट

'धुरंधर : द शूटर' की कहानी के मुताबिक़, जब भ्रष्टाचार का असर बेगुनाह लोगों की जिंदगी पर पड़ता है, तब एक साहसी नागरिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करता है। वह एक भ्रष्ट अधिकारी को चुनौती देता है और अपने समुदाय में न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बहाल करने के लिए संघर्ष करता है।फिल्म में रवि किशन ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। उनके साथ संगीता तिवारी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं। वहीं अवधेश मिश्रा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन दीपक तिवारी ने किया था और इसकी कहानी एक्शन व ड्रामा से भरपूर थी।

यूट्यूब पर कहां देख सकते हैं फिल्म?

जो दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं, उनके लिए यह यूट्यूब पर उपलब्ध है। फिल्म को 'देसी म्यूजिक' नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। डिजिटल रिलीज के बाद भी फिल्म लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है और हजारों लोग इसे ऑनलाइन देख चुके हैं।

रवि किशन की अपकमिंग फिल्म

रवि किशन अब अपनी अगली बड़ी फिल्म 'धमाल 4' को लेकर भी चर्चा में हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, राज विश्वकर्मा और विजय पाटकर जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'एजेंट विनोद' के असफल होने के पीछे क्या सैफ और करीना थे जिम्मेदार? एक्टर ने खुद किया खुलासा
पॉपुलर TV शो में ऐसा क्या दिखा दिया कि भड़क गए लोग, कर रहे सीरियल बंद करने की मांग