
कलर्स टीवी के चर्चित शो 'महादेव एंड संस' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। शो के एक हालिया एपिसोड में मुख्य किरदार धीरज को रज्जी के साथ कथित तौर पर हिंसक व्यवहार करते हुए दिखाया गया, जिसके बाद दर्शकों ने मेकर्स पर घरेलू हिंसा को ग्लोरिफाई करने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने शो के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना कंटेंट बताया। अब यह विवाद सिर्फ एक सीन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि टीवी कंटेंट की जिम्मेदारी और उसके सामाजिक प्रभाव पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विवाद उस एपिसोड के बाद शुरू हुआ जिसमें धीरज (असीम खान) को रज्जी (गर्विता साधवानी) को थप्पड़ मारते, धक्का देते और डराने-धमकाने वाले अंदाज में दिखाया गया। सीन में वह रज्जी को बिस्तर पर दबोचता है और कथित तौर पर गर्म इस्त्री से उसका हाथ भी जला देता है। इस दौरान रज्जी दर्द से चीखती नजर आती है, जबकि धीरज कहता है कि उसके मन में उसके लिए कोई भावना नहीं है और वह उससे सिर्फ नफरत करता है।
एपिसोड के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा देखने को मिला। एक यूजर ने लिखा, "ये लोग हिंसा को रोमांस की तरह दिखा रहे हैं। पहले धक्का दिया, थप्पड़ मारा, पानी फेंका और अब इस्त्री से जला दिया। आखिर यह सब किस नाम पर दिखाया जा रहा है?" एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया दी, "आज जो देखा उस पर यकीन करना मुश्किल है। पहले किरदार को हिंसक दिखाया गया और फिर उसी व्यवहार को रोमांटिक बनाने की कोशिश की गई। यह बेहद परेशान करने वाला है।"
They’re romanticizing abuse 🙂
- pushed her around
- slapped her
- dumped a bucket of water on her
- now burned her with an iron and he’s covering her screams in the name of romance??? End this crap !!! #MahadevandSons pic.twitter.com/qzNy2z4sQT— anj (@cokerantx) June 16, 2026
I can't believe what I saw today. They literally showed Dheeraj hurting rajji and then eventually romanticizing abuse. He should be in jail, this is so disgusting . can't believe he is the same man who saved her from getting hurt by coming in between. 💔#MahadevandSons
— Aashitasharma312 (@Aashitasharma31) June 16, 2026
कुछ दर्शकों ने शो की कहानी पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "मैं सिर्फ कलाकारों की वजह से शो देख रहा था, लेकिन अब कहानी पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। कोई भी किरदार अब जुड़ाव महसूस नहीं कराता।" वहीं दूसरे दर्शक ने कहा, "यह घरेलू हिंसा है। आखिर इस शो में क्या दिखाया जा रहा है? ऐसे दृश्य कई लोगों के लिए ट्रिगरिंग हो सकते हैं।" कई यूजर्स ने शो के सामाजिक प्रभाव पर भी सवाल खड़े किए। एक टिप्पणी में कहा गया, "घरेलू हिंसा कोई मजाक नहीं है। प्यार के नाम पर इसे सही ठहराना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। बच्चे भी ऐसे शो देखते हैं। आखिर उन्हें क्या संदेश दिया जा रहा है?"
शो 'महादेव एंड संस' के बारे में
'महादेव एंड संस' को सौरभ तिवारी ने बनाया और लिखा है। शो में शक्ति आनंद, गर्विता साधवानी और स्नेहा वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह शो कलर्स टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे टेलीकास्ट होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।