कौन हैं 16 साल की यह एक्ट्रेस, TV शो में जिसके इंटीमेट सीन ने लगाई इंटरनेट पर आग

Published : Jan 29, 2026, 04:13 PM IST

'दंगल' टीवी का शो 'रिमझिम : छोटी उम्र बड़ा सफ़र' अचानक विवादों में घिर गया है। वजह नाबालिग एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन फिल्माया जाना। लोग शो के मेकर्स पर भड़ास निकाल रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या नाबालिग लड़की के ऐसे सीन दिखाना सही है।

PREV
15
'रिमझिम' की एक्ट्रेस यशिका शर्मा कौन?

यशिका शर्मा टीवी एक्ट्रेस हैं, जो 'रिमझिम : छोटी उम्र बड़ा सफ़र' में लीड रोल निभा रही हैं। लोग उनकी और उनके को-स्टार हिमांशु अवस्थी की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन उनके सीन पर आपत्ति जता रहे हैं।

25
'रिमझिम' की एक्ट्रेस याशिका शर्मा की उम्र

रिपोर्ट्स की मानें तो यशिका शर्मा की उम्र भी 16 साल है। कुछ जगह यह 17 साल भी बताई जा रही है। हालांकि, कहीं भी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। यशिका के को-एक्टर हिमांशु अवस्थी की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : 16 साल की एक्ट्रेस से कराए ऐसे सीन कि मच गया बवाल! इस TV शो का वीडियो हुआ वायरल

35
कहां की रहने वाली हैं यशिका शर्मा?

यशिका शर्मा हरियाणा के पंचकुला जिले के कस्बे पिंजोर की रहने वाली हैं। वे स्टार एकेडमी डेराबस्सी की स्टूडेंट रही हैं। बताया जाता है कि यशिका बेहद छोटी उम्र से काम कर रही हैं। 'रिमझिम' से पहले भी वे कई गानों, भजनों और सीरियल्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

45
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं यशिका शर्मा

यशिका शर्मा टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। वे इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। यहां उन्होंने अपना नाम बेली यशिका लिखा है। उनके 1.70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यशिका शर्मा ऑफिशियल नाम से उनका एक अन्य अकाउंट भी है, जिस पर 16.7 हजार से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें : Rubina Dilaik Pregnant Again? 'छोटी बहू' की एक लाइन ने मचा दी इंटरनेट पर हलचल

55
यूट्यूबर भी हैं यशिका शर्मा

यशिका शर्मा यूट्यूबर भी हैं। अपने नाम से उनका यूट्यूब चैनल है, जहां उनके 1.42 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे यहां अपने शो के बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अन्य सोशल इवेंट्स के वीडियो भी यशिका के चैनल पर देखे जा सकते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories