
एक समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली रिया सेन अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। मशहूर एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की पोती और मुनमुन सेन की बेटी होने के कारण उन्होंने बचपन से ही फिल्मी माहौल देखा। कम उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाली रिया ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2005 में सामने आए एक कथित MMS विवाद के बाद उनका फिल्मी सफर प्रभावित हुआ। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और बाद के वर्षों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी कर एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां मुनमुन सेन जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जबकि उनके पिता भारत देव जयपुर की महारानी गायत्री देवी के परिवार से जुड़े रहे हैं।वे भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की पोती हैं। सुचित्रा सेन अपने दौर की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं और उन्होंने लंबे समय तक हिंदी और बंगाली सिनेमा पर अपनी अलग पहचान बनाई। रिया ने महज 10 साल की उम्र में 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'विषकन्या' से एक्टिंग की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें : 150 मिनट की फिल्म में 19 सीन ऐसे कि मचा था बवाल, TV - OTT वाले चाह कर भी नहीं कर सकते रिलीज
साल 2005 में रिया सेन एक कथित निजी वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। उस समय दावा किया गया था कि वीडियो में उनके साथ एक्टर आश्मित पटेल भी मौजूद थे। हालांकि, 1 मिनट 32 सेकंड के इस कथित वीडियो की प्रामाणिकता की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद के बाद रिया ने कथित तौर पर वीडियो लीक होने के लिए आश्मित पटेल को जिम्मेदार ठहराया था। इस विवाद के बाद दोनों के रिश्ते के खत्म होने की भी खबरें सामने आई थीं।
कथित MMS विवाद के बाद रिया सेन के फिल्मी करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई। यहां तक कि उनका फ़िल्मी करियर पूरी तरह तबाह हो गया। हालांकि उन्होंने एक्टिंग नहीं छोड़ा और कुछ सालों बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया। उन्होंने 'रागिनी MMS: रिटर्न्स' और 'मिसमैच 2' जैसी वेब सीरीज में काम किया। इन प्रोजेक्ट्स में उनके ग्लैमरस अंदाज को दर्शकों ने फिर से नोटिस किया और उन्हें नई पहचान मिली।
यह भी पढ़ें : पति ने कहा- 'पोर्न फिल्मों में काम करो', 22 साल की एक्ट्रेस ने दे दी भयानक मौत!
2005 में ऑनलाइन लीक हुआ यह MMS वीडियो लगभग हर एडल्ट साइट पर अपलोड हुआ था और लोग इसे धड़ल्ले से डाउनलोड कर देख रहे थे। 2011 की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, उस वक्त तक इस वीडियो को पांच करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। वीडियो में कथिततौर पर रिया सेन और अश्मित पटेल आपत्तिजनक हालत में नज़र आए थे।
रिया सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। फिल्मों में उनकी मौजूदगी पहले जैसी भले न रही हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैन्स से जुड़ी हुई हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।