TV सीरियल साथ निभाना साथिया के इस स्टार का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन-6 PHOTOS

Published : Feb 20, 2026, 06:59 PM IST

सीरियल साथ निभाना साथिया को घर-घर में पसंद किया गया। इस सीरियल में एक्टर विशाल सिंह ने जिगर मोदी का रोल प्ले किया था। विशाल अब 40 साल के हो गए हैं और उनका लुक इतना बदल गया है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। अब वे इंटरनेशनल सेंसेशन बन गए हैं। 

PREV
16
कौन है साथ निभाया साथिया का ये हीरो?

टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में काम कर चुके विशाल सिंह ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनका लुक-स्टाइल इतना बदल गया है कि उन्हें अब पहचान पाना आसान नहीं होता है।

26
विशाल सिंह इंटरनेशनल सेंसेशन

आपको बता दें कि विशाल सिंह अब इंटरनेशनल सेंसेशन बन गए है और कई फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक के रैंप पर जमकर जलवा दिखाया। उनकी खूब तारीफ भी हुई। 

ये भी पढ़ें... The 50 Finale में पलटा पूरा गेम! दिग्गजों को धूल चटाकर ये 4 पहुंचे फाइनल में

36
नामी डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर रहे विशाल सिंह

आपको जानकर हैरानी होगी कभी फैमिली ड्रामा सीरियल में बेटे और पति का किरदार निभाने वाले विशाल सिंह अब हाई एंड इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करते हैं। 

46
विशाल सिंह के बारे में

विशाल सिंह का जन्म 7 सितंबर 1985 को पंजाब के बठिंडा शहर में हुआ था। वो पोलो भी खेलते हैं और उन्हें 2001 में महाराज सवाई मान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनको एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी ने पहला ब्रेक दिया था।

56
विशाल सिंह के डेब्यू शो का नाम

विशाल सिंह ने 2007 में कुछ इस तरह सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें पहचान 2010 में आए सीरियल साथ निभाना साथिया से मिली। इस शो में उन्होंने जिगर मोदी का रोल प्ले क्या था। ये सीरियल 6 साल लगातार चला था।

66
विशाल सिंह के टीवी सीरियल के नाम

विशाल सिंह ने टीवी सीरियल कसम से, कभी कभी प्यार कभी कभी यार, किस देश में है मेरा दिल, कोई आने तो है, कुमकुम भाग्या में काम किया। वे रियलिटी शो नच बलिए 6, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, झलक दिखला जा 8 बिग बॉस 15 में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें... एक्शन-थ्रिलर-रोमांस सबकुछ एकसाथ, OTT पर सलमान खान की 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories