सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी वो जिस पर पूर्व विधायक की हत्या का आरोप!

Published : Nov 19, 2026, 04:45 PM IST
Saif Ali Khan Death Threat News

सार

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर से बॉलीवुड में हलचल है। धमकी के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांछित आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है।

बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों के बीच अब एक्टर सैफ अली खान का नाम भी चर्चा में है। खबर है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और इस मामले में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि धमकी वास्तव में उसी ने दी है या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस खबर ने एक बार फिर फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सैफ को किसने दी जान से मारने की धमकी?

समाचार एजेंसी आईएनएएस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य आरोपी जीशान अख्तर के नाम से धमकी मिली है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि धमकी वास्तव में अख्तर ने दी है या कोई दूसरा व्यक्ति उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। फिलहाल आरोपी की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिली थीं। उस मामले में पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय आईआईटी ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसने धमकी देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल किया था। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया था कि मिश्रा का किसी भी गिरोह से कोई संबंध नहीं है।

पहले भी जानलेवा हमले का सामना कर चुके हैं सैफ अली खान

सैफ अली खान के लिए यह पहली बार नहीं है, जब उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आई हो। इससे पहले एक अज्ञात शख्स ने देर रात उनके घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में एक्टर गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन उनकी जान बच गई थी। अब धमकी की खबर सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

भरे मंच पर विधायक ने छीना पवन सिंह के हाथ से माइक, वायरल वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
सोनिया-राजीव गांधी के प्यार पर उठे सवाल तो भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, हेटर्स को दिया करारा जवाब