5 PHOTOS में देखें सलीम खान का परिवार, एक बेटा सुपरस्टार-क्या करते हैं बाकी बेटे-बेटी?

Published : Feb 17, 2026, 03:41 PM IST

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बॉडी में सूजन आने की वजह से उन्हें फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। इसी बीच आपको सलीम खान की फैमिली के बारे में बताते हैं।

PREV
15
सलीम खान का परिवार

बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच आपको उनके परिवार के बारे में बताते हैं। बता दें कि सलीम के 3 बेटे और 2 बेटियां हैं, साथ ही नाती-पोते से भरा परिवार है। उन्होंने लाइफ में 2 शादियां की।

25
सलीम खान का सुपरस्टार बेटा

सलीम खान के तीनों बेटों में यानी सलमान, अरबाज और सोहेल में से सलमान ही सुपरस्टार बन पाए, बाकी दोनों बेटे फिल्म इंडस्ट्री में उतनी सक्सेस हासिल नहीं कर पाए। सलमान ने जहां अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, वहीं, अरबाज-सोहेल कोई हिट नहीं दे पाए।

ये भी पढ़ें... सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती सलीम खान को आखिर क्या हुआ?

35
सलीम खान की बहुएं

सलीम खान की बहुओं के बारे में बात करें तो सलमान ने अभी तक शादी नहीं की। वहीं, सोहेल-अरबाज का तलाक हो चुका है। हालांकि, अरबाज ने शूरा से दूसरे शादी कर ली है। 

45
क्या करते हैं सलीम खान के दामाद

सलीम खान की 2 बेटियां हैं अलवीरा और अर्पिता। अलवीरा की शादी एक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई। हालांकि, अतुल का एक्टिंग करियर फ्लॉप रहा। अब वे फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। वहीं, अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई। आयुष फिल्मों में किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई हिट नहीं दे पाए। 

55
सलीम खान के नाती-पोते

सलीम खान के 8 नाती-पोते हैं। अलवीर के दोनों बच्चें फिल्म लाइन में हैं। सोहेल का बेटा निर्वाण प्रोडक्शन फील्ड में काम कर रहा है। अरबाज का बेटा अरहान फिल्मों में आने की तैयारी में है। अर्पिता के बच्चे अभी छोटे है और पढ़ाई कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें... Upcoming Romantic Movies: इश्क की बहार लेकर आ रही 7 रोमांटिक फिल्म, फिर धड़केगा दिलों का मौसम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories