2023 की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द केरल स्टोरी' के दूसरे पार्ट 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें तीन लीड एक्ट्रेस दिखी हैं, जो अलग-अलग राज्यों की लड़कियों का रोल कर रही हैं। जानिए तीनों एक्ट्रेसेस के बारे में सबकुछ.…
'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर में तीन कहानियों पर फोकस किया गया है। इसमें से पहली कहानी राजस्थान की दिव्या नाम की लड़की की है, जिसका रोल अदिति भाटिया ने किया है। दिव्या रशीद नाम के लड़के के प्यार के झांसे में फंस जाती और परिवार की मर्जी के खिलाफ उससे इस्लाम के तहत शादी करती है और अपनी जिंदगी को नरक बना लेती है।
26
अदिति भाटिया कौन हैं?
26 साल की अदिति भाटिया टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे सीरियल्स में काम किया है। 'ये है मोहब्बतें' में उन्हें इशिता (दिव्यांका त्रिपाठी) की सौतेली बेटी रूही के रोल में देखा गया था और इसी किरदार से उन्हें पहचान मिली। अदिति को 'विवाह', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'सरगोशियां' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है।
'द केरल स्टोरी 2' में एक कहानी मध्य प्रदेश की है। इसमें प्यार में धोखा खाने वाली लड़की का किरदार ऐश्वर्या ओझा ने निभाया है, जो फैजान नाम के लड़के से पैरेंट्स से छुपकर शादी कर लेती है और आखिर में उसे धोखा मिलता है।
46
कौन हैं ऐश्वर्या ओझा?
ऐश्वर्या ओझा को OTT और फिल्मों के लिए जाना जाता है। वे 'हैप्पी फैमिली : कंडीशन अप्लाई', 'हाफ सीए' और 'माइंड द मल्होत्राज' जैसी सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी में 'कागज़ 2' और मलयालम सिनेमा में 'एल 2 : एम्पुरान' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। मोहनलाल स्टारर 'एल 2 : एम्पुरान' में ऐश्वर्या ने हान्या नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' में तीसरी कहानी केरल की है। इसमें केरल की एक लड़की बहकावे में आकर अलग धर्म के सलीम से प्यार कर बैठती है और उसकी बातों में आकर उससे शादी कर लेती है। लेकिन बाद में उसे टॉर्चर किया जाता है। फिल्म में इस लड़की का किरदार उल्का गुप्ता ने निभाया है।
66
उल्का गुप्ता कर चुकीं 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म में काम
उल्का गुप्ता पॉपुलर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हैं। 28 साल की उल्का को पहचान टीवी शो 'झांसी की रानी' में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन के किरदार मनु से मिली थी। उल्का ने 'देवों के देव...महादेव' और 'ध्रुव तारा : समय सदी से परे' जैसे शोज में भी काम किया है। वे रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिम्बा' में हेड कांस्टेबल नित्यानंद मोहिले (आशुतोष राणा) की बेटी नंदिनी के रोल में नज़र आई थीं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। उल्का तेलुगु, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।