सलमान खान ने हाल में नई फिल्म की घोषणा की। इस बार वे साउथ डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के साथ सलमान ने बताया मूवी 2027 की ईद पर रिलीज की जाएगी। इसी बीच आपको बता दें कि 2027 की पर सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि 2027 की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। एक तरफ सलमान खान अपनी नई फिल्म 2027 की ईद पर रिलीज करेंगे, वहीं प्रभास की फिल्म स्पिरिट पहले से ही इसी डेट पर रिलीज होने के तैयार है। दोनों दिग्गज स्टार्स की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़त देखने को मिलेगी। वक्त बताएगा कि कौन बाजी मारता है।
27
साउथ डायरेक्टर के साथ सलमान खान
सलमान खान इस बार साउथ डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली की फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका फिलहाल टाइटल SVC63 है। इसके प्रोड्यूसर दिल राजू हैं। इस प्रोजेक्ट को बिग पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा है। बता दें कि मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सलमान खान की फिल्म SVC63 में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। ये पहली बार है जब सलमान-नयनतारा साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि नयनतारा इससे पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकी है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
47
मातृभूमि में बिजी सलमान खान
फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि में बिजी नजर आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसमें सलमान के साथ चित्रागंदा सिंह लीड एक्ट्रेस हैं। इसके डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं।
57
प्रभास की फिल्म स्पिरिट
प्रभास की फिल्म स्पिरिट काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। ये एक एक्शन थ्रिलर है, जिसके डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी है। ये मूवी 2027 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी टक्कर सलमान की फिल्म के साथ देखने मिलेगी।
67
फिल्म स्पिरिट की लीड एक्ट्रेस कौन
फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल प्ले कर रही है। प्रभास-तृप्ति भी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म का ऑडियो टीजर रिलीज किया जा चुका है।
77
प्रभास की फिल्म फौजी
प्रभास की अपकमिंग पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म फौजी है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। बताया जा रहा है कि ये मूवी दशहरा 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 1940 के दशक की सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित एक वॉर ड्रामा है। इसमें अनुपम खेर, जयाप्रदा, मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। लीड एक्ट्रेस इमान इस्माइल है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।