Sanjay Dutt ने 10 बार विलेन बन मचाया कोहराम, अपकमिंग इन 4 फिल्मों में भी दिखेंगे खूंखार

Published : Apr 25, 2026, 11:52 AM IST

संजय दत्त अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी 33 साल पुरानी फिल्म खलनायक के सीक्वल खलनायक रिटर्न्स की घोषणा की गई। साथ ही फिल्म का धमाकेदार टीजर भी शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। संजय का फर्स्ट भी रिवील हुआ है। 

PREV
110
संजय दत्त के विलेन रोल वाली फिल्में

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म खलनायक रिटर्न्स की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसमें वे विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इसी बीच आपको संजय की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है। 

210
फिल्म द राजा साब

2026 में आई फिल्म द राजा साब एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसे मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आए। इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन लीड रोल में हैं। 450 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 208.38 करोड़ कमाए। ये डिजास्टर रही।

ये भी पढ़ें... OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम

310
फिल्म बागी 4

2025 में आई फिल्म बागी 4 में संजय दत्त खूंखार विलेन के रोल में नजर आए थे। हर्षा द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बावजा लीड रोल में थे। ये फिल्म डिजास्टर रही। 80 करोड़ का बजट वाली फिल्म ने 66.39 करोड़ कमाए थे।

410
फिल्म धुरंधर

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2025 में रिलीज हुई। इसमें संजय दत्त ने विलेन का रोल प्ले किया। रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया 255 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 1350.83 करोड़ कमाए। 

510
फिल्म लियो

2023 में आई तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म लियो को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में थलापति विजय, संजय दत्त, अर्जुन, तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन, मिस्किन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 615 करोड़ का कारोबार किया था।

610
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2

2022 में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 एक पीरियड एक्शन फिल्म थी, जिसे प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, अच्युत कुमार, राव रमेश, अर्चना जोइस, सरन शक्ति लीड रोल में थे। इसमें भी संजय दत्त ने विलेन का रोल कर खूब गदर मचाया था। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1250 करोड़ का कारोबार किया था।

710
फिल्म शमशेरा

2022 में आई पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म शमशेरा के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ​​थे। इसमें रणबीर कपूर डबल रोल में थे। उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, वाणी कपूर, रोनित रॉय और सौरभ शुक्ला भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 150 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 63.58 करोड़ कमाए थे।

810
फिल्म अग्निपथ

डायरेक्टर करन मल्होत्रा की फिल्म अग्निपथ 2012 में आई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी और जरीना वहाब लीड रोल में थे। इसमें संजय दत्त ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया था। 58 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ कमाए थे।

910
फिल्म वास्तव

1999 में आई वास्तव: द रियलिटी एक्शन फिल्म थी, जिसके राइटर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर थे। इसमें संजय दत्त के साथ नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू और शिवाजी साटम लीड रोल में थे। फिल्म का बजट 7.5 करोड़ था और इसने 20.7 करोड़ का बिजनेस किया था।

1010
फिल्म खलनायक

1993 में आई संजय दत्त की फिल्म खलनायक में वे विलेन के रोल में नजर आए। सुभाष घई द्वारा निर्देशित ये एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इसमें संजय के साथ माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, राखी गुलजार और जैकी श्रॉफ थे। 5 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। बात दें कि संजय आने वाली कुछ फिल्मों में विलेन के रोल प्ले करते नजर आएंगे। इनमें राजा शिवाजी, केडी द डेविल, खलनायक रिटर्न्स और वास्तव 2 शामिल हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandar के जमील जमाली का घर है इतना आलीशान, 7 PHOTO में देखें क्लासी लुक

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories