Dhurandar के जमील जमाली का घर है इतना आलीशान, 7 PHOTO में देखें क्लासी लुक
डायरेक्टर आदित्य धर फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आपको उनके मुंबई वाले आलीशान अपार्टमेंट की फोटोज दिखा रहे हैं। बता दें कि उनका घर अंदर से काफी यूनिक और क्लासी है।

राकेश बेदी का आलीशान अपार्टमेंट
धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में जमील जमाली के किरदार से छा जाने वाले राकेश बेदी इन दिनों चर्चा में हैं। फैन्स उनके बारे में जानना चाहते है। बता दें कि काफी समय बाद उनकी ऐसी फिल्म आई, जो जलवा दिखा रही है। इसी बीच आपको उनके मुंबई वाले घर की फोटोज दिखाते हैं।
सिम्पल-आरामदायक है राकेश बेदी का घर
राकेश बेदी का घर काफी आरामदायक और सिम्पल है। सिम्पल होने के बाद भी उनका घर काफी क्लासी दिखता है। उन्होंने अपने घर को काफी करीने से सजाया है।
ये भी पढ़ें... Netflix TOP 10 Films: किस मूवी का NO.1 पर कब्जा, धुरंधर-मर्दानी 3 टॉप 5 में भी नहीं
शानदार लिविंग रूम
राकेश बेदी के घर का लिविंग रूम काफी क्लासी है। दीवारों पर लाइट कलर के साथ शानदार सजावट भी देखने को मिलती है। लिविंग रूम की सजावट आंखों को लुभाने वाली है।
ड्राइंग रूम में बड़े-बड़े सोफे
राकेश बेदी के ड्राइंग रूम में बड़े-बड़े सोफे देखने को मिलते हैं। दीवार का वॉल पेपर के साथ शानदार लाइटिंग की भी व्यवस्था है। रूम में झूमर भी लगे हैं।
दीवारों पर पेंटिंग्स
राकेश बेदी के घर की दीवारों पर पेंटिंग्स और डिफरेंट आर्ट्स और कलाकृतियां भी देखने को मिलती हैं। रूम में रखी सेंटर टेबल को भी क्लासी लुक दिया गया है।
राकेश बेदी का स्टडी रूम
राकेश बेदी ने घर में अपना एक पर्सनल स्टडी रूम भी रखा है। यहां बड़ी-बड़ी अलमारियां, जिनमें ढरों किताबें देखने को मिलती है। इस रूम की सजावट भी काफी सिम्पल है।
150 फिल्मों में किया है राकेश बेदी ने काम
राकेश बेदी ने अपने 40 साल के करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया है। वे चश्मे बद्दूर, नकाब, जवाब हम देंगे, यस बॉस, हम आपके दिल में रहते हैं सहित कई फिल्मों में काम किया है। वे कई हिट टीवी सीरियलों का भी हिस्सा रहे हैं।
ये भी पढ़ें... इधर सलमान खान ने अनाउंस की नई फिल्म उधर शाहरुख खान ने बताई KING की रिलीज डेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।