शाहरुख खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म किंग से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी आए दिन सामने आती रहती हैं। इसी बीच मूवी से जुड़ी एक धमाकेदार खबर सामने आई है। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर कर इसकी रिलीज डेट घोषित की है। इस घोषणा के बाद से ही फैन्स काफी एक्साइटेड है।

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म की घोषणा की। साथ ही ये भी बताया कि मूवी 2027 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। इधर सलमान ने घोषणा और उधर शाहरुख खान ने भी धमाका कर दिया। उनकी फिल्म किंग के मेकर्स ने मूवी का टीजर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है। इसके बाद से ही दोनों ही सुपरस्टार्स के फैन्स उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि शाहरुख की किंग से जुड़ी ताजा जानकारियां आए दिन सामने आती रहती हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोरों से जारी है और इसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब रिलीज होगी शाहरुख की फिल्म किंग

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग के मेकर्स यानी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने शुक्रवार को इसकी रिलीज डेट की अनाउंस की। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ इंस्टाग्राम पर एक दमदार कैप्शन भी शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- एक ऐसी दहाड़ जो पूरे किंगडम को हिला दे। #KING 24.12.2026 को आ रहा है। #ItsKINGTime. बता दें कि इस हाई-ऑक्टेन फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे है, जिन्होंने पठान का भी निर्देशन किया था। ये फिल्म शाहरुख की बेटी सुहाना खान की बॉलीवुड में पहली बड़ी फिल्म भी है। वे आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आई थीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... वो स्टार किड जो BOX OFFICE पर रहा सबसे लकी, ताबड़तोड़ दी 10 HIT-8 तो 100Cr पार

शाहरुख खान की फिल्म किंग का टीजर

शाहरुख खान की फिल्म किंग के टीजर की बात करें तो इसमें वो एक नए और दमदार अवतार में नजर आए, साथ ही खतरनाक स्टंट करते भी दिखे। इससे पहले फिल्म मेकर्स ने शाहरुख के जन्मदिन पर किंग की दुनिया की एक छोटी सी झलक जारी की थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा सहित स्टार्स नजर आएंगे।

शाहरुख खान की फिल्म किंग के बारे में

किंग इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पिछले साल फिल्म की अनाउंसमेंट में शाहरुख खान का सिल्वर बालों वाला एक्शन से भरपूर लुक, एक ओरिजिनल थीम ट्रैक और उनके द्वारा बोला गया दमदार डायलॉग- "डर नहीं, दहशत हूं," ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया था। बता दें कि गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है। फिल्म का साउंड ट्रैक सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है, जिसका कारण इसका विशाल निर्माण, सितारों से सजी कास्ट और हॉलीवुड स्टाइल स्टंट डिजाइन हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का निर्माण 350 करोड़ के बजट में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें... Netflix TOP 10 Films: किस मूवी का NO.1 पर कब्जा, धुरंधर-मर्दानी 3 टॉप 5 में भी नहीं