‘तड़प तड़प’ सुनकर रो पड़े थे सलमान खान, बोले थे-कभी मेरे सामने इसे ना बजाना

Published : Jun 13, 2026, 03:30 PM IST
Salman Khan Tadap Tadap Reaction

सार

Salman Khan Tadap Tadap Reaction: ‘तड़प तड़प’ गाने पर सलमान खान का क्या रिएक्शन था? फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट का माहौल कैसा बताया गया था? सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता कब और क्यों खत्म हुआ? 

सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) आज भी बॉलीवुड की सबसे फेसम फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म की खूबसूरत कहानी, दमदार अभिनय और दिल को छू लेने वाले गाने आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। खासकर फिल्म का दर्दभरा गाना ‘तड़प तड़प के इस दिल से’। हाल ही में इस गाने को लेकर इस्माइल दरबार ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब यह गाना बना और पहली बार लोगों के सामने आया, तो इसकी भावनात्मक गहराई ने सभी को हिला दिया था। इतना ही नहीं, खुद सलमान खान भी इस गाने को सुनकर भावुक हो गए थे।

सलमान खान की इमोशनल रिएक्शन

इस्माइल दरबार ने एक इंटरव्यू में बताया कि संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) के साथ जब वे (सलमान खान) गाना सुन रहे थे, तो अचानक माहौल गंभीर हो गया। सलमान खान ने कहा था कि जब भी वे यह गाना सुनते हैं, उन्हें बहुत दर्द महसूस होता है और उन्होंने इसे उनके सामने न बजाने की भी बात कही थी। इस्माइल दरबार के अनुसार, उस समय सलमान बेहद बेचैन हो गए थे और उन्होंने इमोशनल रूप से रिएक्शन दी थी। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने सलमान को उस पल में रोते हुए भी देखा।

सेट पर भावनाओं का माहौल

संजय लीला भंसाली ने भी एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि हम दिल दे चुके सनम के सेट पर एक अलग ही तरह का अपनापन और प्यार का माहौल था। सभी कलाकार और टीम एक परिवार की तरह काम कर रहे थे।

सलमान और ऐश्वर्या की कहानी

बता दें कि फिल्म के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच इंटेंस मोहब्बत मूवी के अंदर भी देखने को मिलती है। लेकिन फिल्म के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास आ गई और 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों ने कभी साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया। बाद में 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की और आज वे अपनी बेटी आराध्या के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।

और पढ़ें: 'बिग बॉस 19' के प्रणीत मोरे ने '370 रुपए की बिरयानी' विवाद में मांगी माफ़ी, बोले- मैं बहक गया था

₹500 लेकर मुंबई आई दिशा पाटनी अब 75Cr की मालकिन, इन 4 तरीकों से करती हैं तगड़ी कमाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं सेजल पवार, जो डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाकर फंसी, लिया गया यह एक्शन!
Mangal Lakshmi The End?: मंगल लक्ष्मी सीरियल हो रहा ऑफ-एयर? सामने आई बड़ी वजह