सलमान खान ने खोला माता-पिता की शादी का राज, बताया नाना ने क्यों बनाई थी दूरी

Published : Oct 18, 2026, 11:29 AM IST
salman khan with father salim khan and mother

सार

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में बताया कि माता-पिता की शादी के बाद उनके नाना ने पांच साल तक सलीम खान से बात नहीं की थी। जानें नाराजगी की वजह और सोहेल खान के जन्म के बाद कैसे बदले हालात।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार से जुड़े किस्सों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान की शादी से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके नाना ने करीब 5 साल तक उनके पिता सलीम खान से बात नहीं की थी। इसके पीछे वजह धर्म नहीं कुछ और था। सलमान खान ने यह बात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान कही।

क्यों नाराज थे सलमान खान के नाना?

सलमान खान के पिता सलीम खान उस समय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। सलमान के मुताबिक, उनके नाना को इस बात पर ऐतराज था कि उनकी बेटी एक ऐसे शख्स से शादी कर रही है, जो अभिनेता बनना चाहता है और फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। सलमान ने साफ किया कि उनके माता-पिता की शादी में धर्म को लेकर कोई विवाद नहीं था। नाना की चिंता सलीम खान के पेशे और फिल्म इंडस्ट्री के माहौल को लेकर थी। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने शादी के बाद करीब पांच साल तक सलीम खान से बातचीत नहीं की।

सोहेल खान के जन्म के बाद बदले हालात

सलमान ने बताया कि समय के साथ परिवार के रिश्तों में बदलाव आया। उनके छोटे भाई सोहेल खान के जन्म के बाद नाना परिवार से मिलने पहुंचे। वह मुंबई के माहिम से बांद्रा जलेबी का डिब्बा लेकर आए थे। इस मुलाकात के दौरान नाना ने अपने बीते व्यवहार पर पछतावा भी जताया। उन्हें अफसोस था कि नाराजगी के कारण वह अपने नाती-नातिन को बड़े होते हुए नहीं देख पाए।

मां सलमा को नाना ने दी थी क्या सलाह?

सलमान खान ने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब कभी उनकी मां सलमा और पिता सलीम खान के बीच झगड़ा होता था, तो मां मायके चली जाती थीं। ऐसे समय में नाना ने अपनी बेटी से कहा था कि वह जब चाहे घर आ सकती हैं, लेकिन झगड़ा करके वापस न आएं।

इसे भी पढ़ें: ' कब्र तक जाएंगे राज'... सलमान खान की 'कॉफी विद करण' में इन 5 सवालों पर दिया मजेदार जवाब, एक में दिखा दर्द

सलमान खान का वर्क प्रोफाइल

सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिल हैं। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya), ‘हम आपके हैं कौन..!’ (Hum Aapke Hain Koun..!), ‘करण अर्जुन’ (Karan Arjun), ‘बजरंगी भाईजान’ (Bajrangi Bhaijaan) और ‘सुल्तान’ (Sultan) जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर भी फेसम हैं।

और पढ़ें: Salman Khan: बेडरूम की बातें लिविंग रूम में नहीं आनी चाहिए, सलमान का जवाब वायरल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' ने बॉक्स ऑफिस पर 2nd डे कमाएं इतने करोड़, 'जेलर 2' से 8 गुना ज्यादा है पीछे
हनुमान अंश 72वें दिन 5 नई फिल्मों पर भारी, दृश्यम 3 से नयी नवेली, प्रहार और जेलर 2 तक सबको रौंधा!