Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन

Published : May 09, 2026, 03:21 PM IST
Salman Khan Upcoming Movie

सार

सलमान खान अपनी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की इस मेगा फिल्म में सलमान खान कई अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। खास बात यह है कि ‘धुरंधर’ में शानदार काम कर चुकी मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह इस फिल्म में सलमान खान का बिल्कुल नया अवतार तैयार कर रही हैं।

सलमान खान इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार निर्माता दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की नई फिल्म की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। इस एक्शन एंटरटेनर में सलमान खान कई अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगे, जिन्हें खास तौर पर डिजाइन किया जा रहा है। मेकअप और प्रोस्थेटिक्स का जिम्मा प्रीतिशील सिंह को दिया गया है, जिन्होंने पहले रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में अपने काम से खूब तारीफ बटोरी थी।

सलमान खान के कई लुक्स पर चल रहा खास काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान कई अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इन लुक्स को डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की निगरानी में प्रीतिशील सिंह डिजाइन कर रही हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “प्रीतिशील ने सलमान खान के लिए ऐसा लुक तैयार किया है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।” इससे पहले प्रीतिशील सिंह ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने प्रोस्थेटिक्स और मेकअप वर्क से काफी तारीफ हासिल की थी। अब वही टीम सलमान के स्क्रीन प्रेजेंस को और दमदार बनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Who Is Agnimitra Paul: कौन हैं बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन!

नयनतारा के साथ सलमान की जोड़ी पर टिकी नजरें

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है कि सलमान खान अपने नए मेकओवर से बेहद खुश हैं और फिल्म को लेकर पूरी तरह एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “शूटिंग तेजी से चल रही है और सलमान की नयनतारा के साथ शानदार बॉन्डिंग बन रही है। ऑनस्क्रीन उनकी केमिस्ट्री दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।” यह पहली बार होगा जब सलमान खान और नयनतारा किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Aamir Khan ने हिंदू देवियों को लेकर ऐसा क्या कहा कि वीडियो वायरल हो गया?

ईद 2027 पर रिलीज होगी सलमान खान की नई फिल्म

दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस अनटाइटल्ड फिल्म को ईद 2027 वीकेंड पर थिएटर में रिलीज करने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अगले दो हफ्तों के अंदर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल लॉन्च वीडियो भी रिलीज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि टाइटल सामने आते ही सोशल मीडिया पर बड़ा बज बन जाएगा। सलमान खान की लगातार बैक-टू-बैक फिल्मों की प्लानिंग को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे उनके करियर की सबसे बड़ी कमबैक फिल्मों में से एक मान रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Who Is Agnimitra Paul: कौन हैं बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन!
Aamir Khan ने हिंदू देवियों को लेकर ऐसा क्या कहा कि वीडियो वायरल हो गया?