'जेल से बाहर आने की जल्दी नहीं थी'...द 'अलायंस' में सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा

Published : Aug 04, 2026, 09:54 AM IST
salman khan

सार

Salman khan: सलमान खान 'द अलायंस' रियलिटी शो में अपने भाई सोहेल खान का सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ बैठकर खूब बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ किस्से भी उन्हें बताएं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए जेल के दिनों का एहसास शेयर किया। उन्होंने बताया कि जेल में हालात बेहद कठिन थे। एक छोटी-सी जगह में 50 से 60 कैदी रहते थे और सभी के लिए सिर्फ एक इंडियन-स्टाइल बाथरूम था। हालांकि, वक्त के साथ वह उस माहौल के आदी हो गए थे और एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें जेल से बाहर आने की कोई जल्दी नहीं थी।

रियलिटी शो में शेयर किया अपना अनुभव

सलमान खान हाल ही में रियलिटी शो 'द अलायंस' के फिनाले वीक में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जेल में बिताए दिनों का जिक्र करते हुए कई चौंकाने वाली बातें बताईं। उन्होंने कहा कि बार-बार बेल मिलने और फिर दोबारा जेल लौटने की आशंका ने उन्हें मेंटल रूप से बहुत ही थका दिया था।

'एक छोटे से कमरे में 50-60 लोग रहते थे'

सलमान ने बताया, 'हमारे सामने लोहे की सलाखें थीं। छोटी-सी जगह में 50-60 लोग रहते थे। सिर्फ एक इंडियन-स्टाइल बाथरूम था। वहां छिपकलियां थीं और बाथरूम में गंदा पानी आता था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह सब बहुत मुश्किल लगा, लेकिन धीरे-धीरे वह उस माहौल में ढल गए।

इसे भी पढ़ें: 'वो मुझे बार-बार छूने की कर रहा था कोशिश..' विजय वर्मा ने सुनाया मॉडलिंग के दिनों का दर्दनाक किस्सा

क्यों कहा- 'चार-पांच दिन और जेल में रह जाता'

सलमान ने बताया कि जेल की लाइफ बेहद सिंपल थी। वहां तय समय पर साधा खाना मिलता था और रेगुलर वर्कआउट करने का मौका भी मिलता था। इसी रूटीन की वजह से उनकी फिटनेस शानदार हो गई थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब रिहा होने की खबर मिली और पता चला कि उन्हें दोबारा जेल नहीं आना होगा, तो खुश होने के साथ-साथ एक सोच थी कि काश चार-पांच दिन जेल में ही रहने को मिल जाता, ताकि वह रूटीन और जारी रहता।

काला हिरण केस में जाना पड़ा था जेल

सलमान खान को 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में कानूनी प्रक्रिया के दौरान जेल जाना पड़ा था। इस केस में उन्होंने अलग-अलग समय पर जेल में दिन बिताए और बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

और पढ़ें: 'लॉकअप 2': फाइनलिस्ट बनने के बाद भी शो से बाहर हुए हर्षद, शिवांगी के लिए लिया बड़ा फैसला

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर लगाए गंभीर आरोप
Ramayana में सूर्पणखा क्यों बनीं रकुल प्रीत सिंह? पहली बार खुद बताई असली वजह