बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने खुलासा किया कि मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में एक मॉडल कोऑर्डिनेटर ने उनके साथ मिसबिहेव करने की कोशिश की थी। इस घटना से वो डर गए थे, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने का फैसला किया।

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया है, जिसे याद करके आज भी वह अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। एक्टर ने बताया कि जब वह करियर की शुरुआत में हैदराबाद में मॉडलिंग कर रहे थे, तब एक मॉडल कोऑर्डिनेटर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इस घटना के बाद उनका कॉन्फिडेंस काफी हिल गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभाला और एक्टिंग के अपने ड्रीम को छोड़ने की बजाय उसे पूरा करने का फैसला किया।

पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया के एक्स ने क्या खुलासा किया?

यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय वर्मा ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में हैदराबाद में छोटे-मोटे मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स किए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक मॉडल कोऑर्डिनेटर से हुई, जिसका बिहेवियर उन्हें बिल्कुल ठीक नहीं लगा। विजय ने कहा,

"वो मेरे साथ जरूरत से ज्यादा टची-फीली होने की कोशिश कर रहा था। मैंने तुरंत उससे पूछा- 'भाई, ये क्या कर रहे हो?' उस वक्त मैं बिल्कुल नया था, इसलिए इस तरह की घटना ने मुझे काफी डिस्करेज कर दिया था।"

'नए लोगों का कॉन्फिडेंस जल्दी टूट जाता है'

विजय वर्मा ने कहा कि जब कोई नया इंसान इंडस्ट्री में एंट्री करता है, तो ऐसे एक्सपीरियंस उसे बहुत जल्दी डरा देते हैं। उन्हें भी कुछ समय के लिए लगा कि शायद यह फील्ड उनके लिए नहीं है। लेकिन बाद में उन्होंने खुद से कहा कि अगर एक्टिंग ही उनका पैशन है, तो मुश्किलों से भागने की बजाय उनका सामना करना होगा। इसी सोच ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी। 

और पढ़ें: 'उसने मेरे ब्रेस्ट पर हाथ रखा और मैं....' लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी ने बताया ग्लैमर इंडस्ट्री का सच

लंबे स्ट्रगल के बाद बने बॉलीवुड के दमदार एक्टर

विजय वर्मा का बॉलीवुड सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने छोटे-छोटे रोल्स से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। 'पिंक' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दिलाई। इसके बाद 'डार्लिंग्स', 'दहाड़', 'जाने जान', 'मर्डर मुबारक' और 'मिर्जापुर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। आज विजय वर्मा इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। लस्ट स्टोरीज 3 में वो आने वाले वक्त में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'काम चाहिए तो कपड़े उतारो, साथ सोओ', इन 7 TV एक्ट्रेस से की गई थी ऐसी गंदी डिमांड!