
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म टाइगर वर्सेस पठान आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित स्पाई फिल्मों की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है। दोनों सुपरस्टार्स के फैन्स इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है। हालांकि, इससे जुड़ी जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, वो झटका देने वाली है। प्रोडक्शन हाउस की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को होल्ड पर रख दिया गया है। ये निर्णय क्यों लिया गया इसका खुलासा भी हो गया है। आइए, जानते हैं इस फिल्म के बारे में डिटेल में...
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो स्पाई यूनिवर्स मूवीज सीरीज में आदित्य चोपड़ा के सबसे प्रोजेक्ट में से एक टाइगर वर्सेस पठान को बजट इश्यू का सामना करना पड़ रहा है। खबरों की मानें तो फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती सुपरस्टार्स की फीस है। एक सूत्र ने बताया कि अगर दोनों खान छूट लेने के लिए सहमत होते है तो यशराज की वॉर 2 के फ्लॉप होने के बावजूद टाइगर वर्सेस पठान संभव हो सकती थी। लेकिन बजट की वजह से खासकर स्टार फीस के कारण, ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। फिल्म का विचार शाहरुख खान की पठान की सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता के बाद आया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि प्रोजेक्ट से संबंधित नई अपडेट से पता चलता है कि फिल्म निर्माण शुरू होने से पहले ही रूक गया है। प्रोडक्शन हाउस दोनों सुपरस्टार्स को 100 करोड़ देने का खर्च नहीं उठा सकता है, इससे बजट बहुत बढ़ जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बढ़ते प्रोडक्शन खर्च, बड़े एक्शन सीन्स और अन्य चीजें के कारण फिल्म का कुल बजट काफी बढ़ गया है। हालांकि, आदित्य चोपड़ा ने इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर कोई कमेंट नहीं किया है।
ये भी पढ़ें... करोड़ों की संपत्ति, फिर भी 1 BHK में रहते हैं सलमान खान-फैंस कर रहे तारीफ
सलमान खान अपूर्वा लखिया की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे, जो इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2022 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। वहीं, शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म किंग में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अन्य स्टार्स के साथ वाली ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें... Shahrukh Khan की डबल रोल वाली पहली फिल्म कौन सी, अब तक कितनी मूवी में किया ऐसा रोल?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।