
Salman Khan Latest News: सलमान खान ने रविवार, 17 मई को अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी फिट और गठीली बॉडी साफ नजर आ रही थी। हालांकि, तस्वीर से ज्यादा लोगों का ध्यान उसके कैप्शन ने खींचा। सलमान ने अकेलेपन और जिंदगी को देखने के नजरिए पर बात करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा। वहीं, उनके फैंस उनकी शानदार फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सलमान खान ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि इंसान के साथ रहने के दो तरीके होते हैं — अकेले रहना और अकेलापन महसूस करना। “मैं, मुझे, खुद - अपने साथ रहने के दो तरीके हैं: अकेले और अकेला महसूस करना। अकेले रहना अपनी मर्जी से होता है, जबकि अकेलापन तब महसूस होता है, जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता...अब इसके आगे आप खुद तय करें कि आपको क्या करना है।” इस पोस्ट में सलमान अपनी बाहें फैलाकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आए।
सलमान खान की इस तस्वीर पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिए। कई लोगों ने उनकी फिटनेस और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “भाई, आप हमेशा फाइटर रहे हैं। आपको देखकर हमें भी हिम्मत मिलती है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “इतने सालों बाद भी सलमान खान का स्टाइल बिल्कुल नहीं बदला।” कुछ फैंस ने उनकी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि 60 साल की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें भारत का असली बॉडीबिल्डिंग आइकन भी बताया।
सलमान खान अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए काफी डिसिप्लिंड लाइफस्टाइल अपनाते हैं। उनके ट्रेनर के मुताबिक, वह रोज सुबह जल्दी उठते हैं और खाली पेट कार्डियो करते हैं। इसके बाद समय मिलने पर वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। सलमान हफ्ते में छह दिन वर्कआउट करते हैं और सिर्फ एक दिन आराम करते हैं। शूटिंग के दौरान वह कभी-कभी कार्डियो से ब्रेक लेते हैं, लेकिन वेट ट्रेनिंग करना नहीं छोड़ते।
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि के लिए बड़े फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्होंने बेहद कठिन फिटनेस रूटीन अपनाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों में ट्रेनिंग की और अपनी फिटनेस को नए स्तर तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की। सूत्रों के अनुसार, सलमान ने वहां एंड्योरेंस ट्रेनिंग के साथ भारी वेट एक्सरसाइज भी की। ऊंचाई वाले इलाकों में पूरा जिम सेटअप ले जाना आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने कैलिस्थेनिक्स-बेस्ड फिटनेस रूटीन अपनाया।
बताया जा रहा है कि इस वॉर ड्रामा फिल्म का शुरुआती नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। फिल्म को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई वास्तविक घटना से प्रेरित बताया जा रहा था। हालांकि अब इस प्रोजेक्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। फिल्म का टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है और चीन व गलवान घाटी से जुड़े सीधे संदर्भ भी हटाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम कई हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी कर रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।