सलमान खान की सुपरहीरो वाली फिल्म में विलेन कौन? सामंथा OUT-इस हसीना की हुई एंट्री

Published : May 05, 2026, 06:16 PM IST

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। मातृभूमि के अलावा वे और दो फिल्मों में नजर आएंगे। इसी बीच उनकी सुपरहीरो वाली फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। फिल्म में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, साथ ही विलेन का भी खुलासा हुआ है। 

PREV
17
सलमान खान की सुपरहीरो वाली फिल्म

सलमान खान ने हाल ही में अपनी 2 नई फिल्मों की घोषणा की है। इसमें एक एक्शन थ्रिलर मूवी है तो दूसरी सुपहीरो थीम पर बेस्ड हैं। इसी बीच राज एंड डीके के साथ बनने वाली सुपरहीरो फिल्म पर नई अपडेट आई है।

27
मैत्री मूवी मेकर्स की फिल्म में सलमान खान

सलमान खान और राज एंड डीके, मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही एक सुपरहीरो फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। ये पहली बार होगा जब सलमान पर्दे पर किसी सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे।

37
सलमान खान की फिल्म नई हीरोइन की एंट्री

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान और राज एंड डीके की फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु लीड एक्ट्रेस रहेगी। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म से सामंथा आउट हो गईं है और उनकी जगह एक बॉलीवुड हसीने ने ली है। 

47
सलमान खान के साथ करीना कपूर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की सुपरहीरो वाली फिल्म में करीना कपूर की एंट्री हुई है। बता दें कि दोनों की साथ में ये पांचवीं फिल्म होगी। इसके पहले दोनों बॉडीगार्ड (2011), बजरंगी भाईजान (2015), क्यों की... (2005) और मैं और मिसेज खन्ना (2009) में साथ काम कर चुके हैं।

57
सलमान खान की फिल्म में विलेन कौन

सलमान खान की सुपरहीरो वाली फिल्म में विलेन कौन होगा, इसे लेकर चर्चा जोरों पर हो रही हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि मूवी में फहाद फासिल या अक्षय खन्ना विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं। वैसे, अरविंद स्वामी का नाम भी चल रहा है। फिलहाल, किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि, खबरें है कि अक्षय विलेन बन सकते हैं।

67
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

सलमान खान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा वे वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा में भी काम कर रहे हैं। इसका निर्माण दिल राजू द्वारा किया जाएगा। इसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल प्ले करेंगी।

77
सलमान खान की आखिरी फिल्म

सलमान खान आखिरी बार 2025 में आई फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। वहीं, रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म राजा शिवाजी में वे कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories