सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' अब 'मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस' नाम से रिलीज होगी। लोग फिल्म का टाइटल बदलने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सिर्फ नाम ही नहीं, फिल्म की कहानी, बजट में भी बड़ा उलटफेर हुआ है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'बैटल ऑफ़ गलवान' के टाइटल में बदलाव की वजह चीन से जुड़ी संवेदनशीलता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "सलमान खान को कुछ आधिकारिक और रणनीतिक हलकों से सलाह दी गई थी कि फिल्म के टाइटल पर दोबारा विचार करें और चीन विरोधी हिस्सों को कम करें। इसे गंभीरता से लेते हुए सलमान ने फिल्म को राष्ट्रीय माहौल के अनुरूप ढालने का फैसला किया।"
25
फिल्म की कहानी में भी आया बड़ा बदलाव!
इसी रिपोर्ट में आगे लिखा है कि सलाह के बाद ना सिर्फ फिल्म का टाइटल बदला गया और कहानी के कई हिस्सों को काल्पनिक बनाया गया। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग दोबारा की गई है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "स्क्रिप्ट के बड़े हिस्से को दोबारा लिखा गया है, जिससे फिल्म को ज्यादा भावनात्मक और देशभक्ति से भरपूर बनाया जा सके। रीशूट के कारण बजट भी बढ़ा, लेकिन सलमान खान इससे परेशान नहीं हैं।"
45
अब क्या होगी सलमान खान की 'मातृभूमि' की कहानी?
रिपोर्ट की मानें तो पहले जब सलमान खान की फिल्म का टाइटल 'बैटल ऑफ़ गलवान' था तो इसकी कहानी गलवान वैली में हुई चीनी और भारतीय सेना के झड़प पर आधारित थी। लेकिन टाइटल बदलने के बाद यह कहानी 'लव एंड वॉर' की हो गई है। रिपोर्ट में लिखा है, "नई कहानी में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के किरदार के बीच एक इमोशनल रिश्ता दिखाया जाएगा। यह एक ऐसे आर्मी ऑफिसर की कहानी है, जो युद्ध के बीच प्यार और जिम्मेदारियों को संतुलित करता है। यह असल मायनों में ‘लव एंड वॉर’ की कहानी है।"
अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी 'बैटल ऑफ़ गलवान', जो अब 'मातृभूमि' बन चुकी है, पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है, लेकिन कुछ पैचवर्क अभी बाकी है। यह फिल्म जुलाई से अक्टूबर के बीच रिलीज हो सकती है। लेकिन इसके लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूरी ज़रूरी होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।