बॉलीवुड में किस्मत आजमाने कई लोग आते हैं। इसमें से कुछ बाहर के तो कुछ फिल्मी खानदान से ही होते हैं। ऐसे ही एक बॉलीवुड के खानदान का बेटा हीरो बनने इंडस्ट्री आया। उसकी डेब्यू फिल्म तो हिट रही, लेकिन इसके बाद वो अपने दम पर कोई हिट नहीं दे पाया।
बॉलीवुड के जिस फ्लॉप स्टार किड की बात हो रही है वो है उदय चोपड़ा। मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर यश चोपड़ा का बेटा उदय फिल्मों में हीरो बनने आया। बता दें कि पिता ने बेटे को अपनी फिल्म से डेब्यू करवाया। पहली फिल्म हिट रही, लेकिन उदय अपना करियर नहीं संभाल पाए।
26
उदय चोपड़ा की डेब्यू फिल्म का नाम
उदय चोपड़ा ने 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित और यश चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के अलावा शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमी शेरगिल और प्रीति झंगियानी लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बाद उदय चोपड़ा को फिल्में मिलने लगी। वे मेरे यार की शआदी है, मुझसे शादी करोगी, सुपारी, नील एंड निक्की, प्यार इम्पॉसिबल जैसी फिल्मों में नजर आए। हालांकि, एकाध फिल्म को छोड़कर कोई मूवी कमाल नहीं दिखा पाई।
46
उदय चोपड़ा की हिट फिल्में
उदय चोपड़ा ने धूम सीरीज की तीनों फिल्मों में काम किया। तीनों ही फिल्में हिट रही, लेकिन इसका फायदा उदय चोपड़ा को नहीं मिला। फिल्म के हिट होने का क्रेडिट लीड स्टार्स को मिला। धूम 3 के बाद उदय लाइमलाइट से धीरे-धीरे दूर हो गए। उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गई। बताया जाता है कि एक्टिंग छोड़कर उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करने का काम शुरू कर दिया।
56
उदय चोपड़ा की आखिरी फिल्म कौन सी
उदय चोपड़ा आखिरी बार 2013 में आई फिल्म धूम 3 में नजर आए थे। बता दें कि वे पिछले 13 सालों से गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं। 2014 में उन्होंने दो फिल्मों का निर्माण किया था- ग्रेस ऑफ मोनाको,ये ग्रेस केली की जीवनी पर आधारित फिल्म थी, जिसमें निकोल किडमैन ने ली़ड रोल प्ले किया था। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म द लॉन्गेस्ट वीक का निर्माण किया, जो ओलिविया वाइल्ड और जेसन बेटमैन अभिनीत एक कॉमेडी ड्रामा थी। ये यश राज फिल्म्स की सहायक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के प्रोजेक्ट्स थे।
66
उदय चोपड़ा अफेयर्स
उदय चोपड़ा के अफेयर्स के चर्चे भी खूब रहे। फिल्म नील एन निक्की की शूटिंग के दौरान उन्होंने तनीषा मुखर्जी को डेट करना शुरू किया। दो साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। फिर उनकी लाइफ में नरगिस फाखरी आई। इस रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं और शादी की अटकलें भी लगाई गईं। हालांकि, कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।