सलमान खान आने वाले सालों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। एक तरफ वे देशभक्ति और वॉर फिल्मों में दिखेंगे, तो दूसरी ओर साउथ इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स और स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। सलमान खान की अपकमिंग फ़िल्में…
सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘मातृभूमि’ है। यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में थी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और मेकर्स जल्द नई तारीख का ऐलान कर सकते हैं।
210
2. SVC63
संभावित रिलीज : ईद 2027
सलमान खान पहली बार साउथ डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली के साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म को ‘SVC63’ कहा जा रहा है। फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सलमान खान के साथ नयनतारा नजर आ सकती हैं। यह एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है।
310
3. एटली के साथ मेगा प्रोजेक्ट की चर्चा
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
बीते लंबे समय से सलमान खान और ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक पैन इंडिया फिल्म हो सकती है, जिसमें हाई लेवल एक्शन और वीएफएक्स देखने को मिलेंगे।
410
राज एंड डीके के साथ सुपरहीरो फिल्म
रिलीज डेट : अभी तय नहीं
सलमान खान 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' जैसी वेब सीरीज बना चुके डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म कर रहे हैं। चर्चा है कि यह फिल्म अक्टूबर 2026 में फ्लोर पर आएगी। फिल्म को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं।
510
5. टाइगर vs पठान
फिलहाल होल्ड पर
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल ‘टाइगर vs पठान’ को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान आमने-सामने नजर आने वाले हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और टाइमलाइन पर काम चल रहा है और प्रोजेक्ट अस्थायी तौर पर होल्ड पर है।
610
6.‘दबंग 4’
रिलीज डेट : अभी तय नहीं
सलमान खान की आइकॉनिक फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ के चौथे पार्ट को लेकर भी लगातार चर्चा बनी हुई है। अरबाज खान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ‘दबंग 4’ जरूर बनेगी। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान चुलबुल पांडे के रोल में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसकी शूटिंग और रिलीज डेट पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
710
7. किक 4
रिलीज डेट : 2027/2028
साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे। यह 2014 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'किक' की सीक्वल होगी। फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है। लेकिन इस पर ज्यादा डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
810
8.मिशन चुलबुल सिंघम
रिलीज डेट : अभी तय नहीं
डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म का ऐलान 2024 में आई 'सिंघम अगेन' के क्रेडिट सीन में कर चुके हैं। फिल्म में अजय देवगन और सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी। हालांकि, इससे जुड़ी ज्यादा डिटेल अभी सामने आनी बाकी है।
910
9.द बुल
रिलीज डेट : अभी तय नहीं
विष्णु वर्धन इस फिल्म को डायरेक्टर कर रहे हैं और सलमान खान इसमें लीड हीरो के तौर पर नज़र आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो तृषा कृष्णन का फिल्म में लीड रोल होगा और संजय दत्त भी अहम् रोल में दिखाई देंगे। इस एक्शन ड्रामा को करन जौहर प्रोड्यूस करेंगे।
1010
10.पवनपुत्र भाईजान
रिलीज डेट : अभी तय नहीं
यह 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की सीक्वल होगी। फिल्म की कहानी वी. विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है। सलमान खान के साथ हर्षाली मल्होत्रा की भी इसमें वापसी तय मानी जा रही है। माना जा रहा है कि कबीर खान डायरेक्टर के तौर पर फिल्म में लौट सकते हैं। फिल्म की ज़्यादा डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।