Bollywood Most Shocking Divorces: बॉलीवुड में जब भी कोई तलाक होता है तो ये झटका देता है। हाल ही में मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग हो गए हैं। दोनों की तलाक की खबर ने सबको चौंकाया। वैसे, मौनी-सूरज से पहले इंडस्ट्री में जो तलाक हुए, वो चौंकाने वाले थे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ने तलाक लेकर फैन्स को जोरदार झटका दिया था। इस पैकेज में आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…
27
1. सैफ अली खान-अमृता सिंह
सैफ अली खान-अमृता सिंह दोनों की शादी ने सबको चौंका दिया था, लेकिन जब दोनों ने तलाक लिया तो और भी झटका देने वाला था। दोनों ने 1991 में बिना परिवार की मर्जी के शादी और फिर 2004 में अलग हो गए। कपल के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित रहा। दोनों ने 19 साल साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अपने बेटे अरहान की जिम्मेदारी साथ निभाते हैं। बता दें कि अरबाज दूसरी शादी कर चुके हैं और एक बेटी के पिता बन गए हैं।
47
3. ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक रोशन-सुजैन खान का तलाक भी लंबे समय तक चर्चा में रहा। बचपन के दोस्त रहे इस कपल ने 14 साल साथ रहने के बाद 2014 में अलग होने का फैसला किया था। दोनों के तलाक ने फैन्स को झटका दिया था। बता दें कि कपल के 2 बेटे हैं।
57
4. आमिर खान-किरण राव
आमिर खान-किरण राव ने अचानक तलाक लेने की खबर शेयर कर सभी को चौंका दिया था। दोनों 16 साल साथ रहने के बाद अलग हुए थे। तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। कपल का एक बेटा है।
67
5. सोहेल खान-सीमा सचदेव
सोहेल खान और सीमा सचदेव की जब तलाक लेने की खबर आई थी तो कईयों को झटका लगा था। दोनों ने 1998 में शादी की थी और 2022 में दोनों ने तलाक लिया था। बता दें कि कपल ने लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बेटे हैं।
77
6. फरहान अख्तर-अधुना भबानी
फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने 2000 में लव मैरिज की थी। दोनों 17 साल साथ रहे फिर 2017 में लगा ले लिया। इनके तलाक ने भी फैन्स को चौंकाया था। कपल की 2 बेटियां और दोनों मिलकर इनकी परवरिश करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।