IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान का पारा हाई! 'पीछे का याद रख लेना' कहकर इन्हें लगाई फटकार

Published : Oct 23, 2026, 10:17 AM IST
salman khan

सार

सलमान खान ने IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैपराजी को अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें लेने पर नसीहत दी। इससे पहले वह ‘बिग बॉस 20’ में भी इस मुद्दे पर नाराजगी जता चुके हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आएं। वो मुंबई में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो बातचीत करते दिखें। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से पैपराजी को अदाकाराओं के पीछे से तस्वीर लेने से मना किया। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि 'बिग बॉस 20' में भी वो इस मुद्दे पर बोल चुके हैं।

अभिनेत्रियों के बैक शॉट लेने पर जताई नाराजगी

सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से जाते-जाते कहा कि, 'पीछे का याद रख लेना। इतनी तो इज्जत दे ही सकते हो सबलोग।' उनका कहना था कि किसी कलाकार की तस्वीर लेने का मतलब यह नहीं है कि उसकी निजी सीमाओं और सहजता को नजरअंदाज किया जाए।

‘बिग बॉस 20’ में भी उठाया था मुद्दा

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इससे पहले ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में भी उन्होंने अभिनेत्रियों की तस्वीरें गलत एंगल से लेने को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने बताया था कि कई बार कैमरे चेहरे के बजाय महिलाओं के शरीर के कुछ हिस्सों पर फोकस करते हैं, जिससे वे असहज महसूस कर सकती हैं। उस दौरान सलमान ने सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भतीजी से जुड़े उदाहरणों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था कि किसी महिला की पीछे से तस्वीर लेकर उसे सोशल मीडिया पर डालने की क्या जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिन महिलाओं को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं, उनकी इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए।

नेहा धूपिया ने की थी सलमान की तारीफ

सलमान के इस बयान के बाद अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी उनकी बात का सपोर्ट किया था। ‘बिग बॉस 20’ में उन्होंने सलमान को धन्यवाद देते हुए कहा था कि उनकी आवाज बहुत लोगों तक पहुंचती है और इस तरह के मुद्दे पर उनका बोलना मायने रखता है। नेहा ने माना कि मशहूर हस्तियों की तस्वीरें लेने के दौरान उनकी सीमाओं का सम्मान किया जाना जरूरी है।

और पढ़ें: ' कब्र तक जाएंगे राज'... सलमान खान की 'कॉफी विद करण' में इन 5 सवालों पर दिया मजेदार जवाब, एक में दिखा दर्द

IIFA 2027 में जुटे बॉलीवुड सितारे

मुंबई में हुई IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान के अलावा करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, वरुण धवन, पंकज त्रिपाठी और अली फजल समेत कई सितारे शामिल हुए। IIFA के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, अवॉर्ड समारोह 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरीना में आयोजित होगा।

और पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर भी थे निशाने पर, खुलासा होने पर हिला बॉलीवुड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

उज्ज्वल निकम बनना चाहते थे आमिर खान, लेकिन क्यों हाथ से निकल गई ‘प्रहार’?
क्या है प्रभास का असली नाम, कितनी दौलत के हैं मालिक और क्यों नहीं की अब तक शादी? पढ़ें 6 रोचक फैक्ट