
टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगले के निधन ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अभिनेत्री की मौत के बाद जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं अब उनके पिता मच्छिंद्र उगाले ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी लंबे समय से मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना कर रही थी।
एक इंटरव्यू के दौरान मच्छिंद्र उगाले ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ समय से अपनी बेटी के बिहेवियर में कई बदलाव देखे थे। उनके मुताबिक, संचिता कई बार बिना किसी स्पष्ट वजह के उदास हो जाती थीं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वह सामान्य और खुश नजर आती थीं, लेकिन अचानक गहरी उदासी में चली जाती थीं। परिवार को इस बदलाव का एहसास था और इसी वजह से वे अधिक से अधिक समय उनके साथ बिताने की कोशिश कर रहे थे।
और पढ़ें - ब्रेकअप या कुछ और...? संचिता उगले सुसाइड को 2 बड़े दावों ने दिया नया मोड़!
संचिता के पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी को लगातार किसी न किसी तरह के दबाव का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। उनके अनुसार, पैसे और अन्य मामलों को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित थीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के दौरान सच्चाई सामने आएगी।
भावुक होते हुए संचिता के पिता ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग यही है कि उनकी बेटी को न्याय मिले। उनका कहना है कि जो कुछ भी उनकी बेटी ने झेला, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 जून की शाम नालासोपारा ईस्ट स्थित उनके आवास पर हुई थी। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एडीआर (Accidental Death Report) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें - संचिता उगले केस में नया मोड़, करीबी दोस्त ने खोली हैरेसमेंट मिस्ट्री
संचिता उगाले ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया था। उनकी मेहनत, एक्टिंग और जॉली बिहेवियर की वजह से इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन के बाद कई एक्टर्स और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी भी आरोप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी परिणाम पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।