Sanchita Ugale death case latest news: संचिता उगले की सुसाइड में पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। अब संचिता की दोस्त इंद्राक्षी उनके को-स्टार उज्ज्वल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उज्ज्वल पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री के निधन के बाद लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने संचिता के सह-कलाकार उज्ज्वल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में उज्ज्वल शर्मा ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि संचिता अपनी निजी जिंदगी और ब्रेकअप के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि संचिता की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि संचिता न तो डिप्रेशन में थीं और न ही उनकी लव लाइफ उन्हें परेशान कर रही थी। इंद्राक्षी का कहना है कि उज्ज्वल उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं जानते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'साजन घर' के सेट पर हुई थी परेशानी?

इंद्राक्षी ने आरोप लगाया कि टीवी शो "साजन घर" के दौरान संचिता को मानसिक रूप से परेशान किया गया था। उनके अनुसार, अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड थीं, लेकिन कुछ समय बाद सेट पर हुए एक्सपीरियंस की वजह से उनकी हेल्थ पर असर होने लगा। उन्होंने दावा किया कि संचिता ने उन्हें बताया था कि काम के माहौल की वजह से वह काफी तनाव में थीं और अंततः उन्हें शो छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।

और पढ़ें - 'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस अक्सर कहती थी, "मैं मर जाऊंगी", दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा

पैसों को लेकर विवाद का आरोप

इंद्राक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि उज्ज्वल शर्मा ने कथित तौर पर संचिता से पैसे उधार लिए थे। उनके अनुसार, जब अभिनेत्री ने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इंद्राक्षी का दावा है कि उनके पास कुछ चैट स्क्रीनशॉट भी हैं, जिनमें कथित तौर पर दोनों के बीच हुई बातचीत दिखाई देती है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इंद्राक्षी के मुताबिक, संचिता ने अपने साथ हो रही कथित परेशानियों की शिकायत संबंधित अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों से भी की थी। लेकिन उन्हें लगा कि हालात में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने शो से अलग होने का फैसला लिया।

और पढ़ें - 'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस ने क्यों की ख़ुदकुशी? भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे!

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी जताई राय

पेशे से मनोवैज्ञानिक होने का जिक्र करते हुए इंद्राक्षी ने संचिता की आखिरी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पुराने शो "साजन घर" से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। इंद्राक्षी का मानना है कि उस दौर की यादों ने उन्हें इमोशनल रूप से प्रभावित किया हो सकता है। हालांकि यह केवल उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें अपनी दोस्त को याद करते हुए इंद्राक्षी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि काश वह उस वीडियो को देखने के बाद संचिता से बात कर पातीं। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। अधिकारियों ने अभी तक किसी भी दावे या आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।