'कुमकुम भाग्य' की 22 साल की एक्ट्रेस ने क्यों की ख़ुदकुशी? भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे!

Published : Jun 16, 2026, 08:40 AM ISTUpdated : Jun 16, 2026, 08:45 AM IST
sanchita ugale suicide cause

सार

Sanchita Ugale death latest update: संचिता उगले के अचानक निधन से फैन्स सदमे में हैं। मौत से चंद घंटे पहले क्या कर रही थीं एक्ट्रेस? आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा में क्यों है? भाई के दावों ने कौन से नए सवाल खड़े कर दिए? क्या जांच में कोई बड़ा खुलासा होने वाला है? जानिए पूरी डिटेल।

'कुमकुम भाग्य', 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर' जैसे शोज से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 22 साल की एक्ट्रेस के निधन के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, संचिता के भाई ने उनकी मौत को लेकर कुछ गंभीर दावे किए हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

कैसे हुआ संचिता उगले का निधन?

पुलिस के मुताबिक़, संचिता उगले मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। घटना के वक्त उनके पैरेंट्स घर में नहीं थे और उनकी 15 साल की छोटी बहन अंजलि भी किसी काम से बाहर गई थी। संचिता घर में अकेली थीं। उन्होंने बेडरूम में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से संचिता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन कैसे हुआ, मौत से ठीक पहले क्या थी आखिरी पोस्ट?

संचिता के भाई ने किए चौंकाने वाले दावे

संचिता के चचेरे भाई आकाश सतीश उगले ने दावा किया कि उनकी बहन और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामलों में कुछ समानताएं हैं। IANS से बातचीत में उन्होंने कहा, "उन्होंने 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी। क्यों? क्योंकि बॉलीवुड और इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला था। उसी तरह मेरी बहन ने भी कल आत्महत्या की। मैं यही कह रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "एक दिन पहले उसने इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था 'इट्स अगेन 14 जून'। इसका मतलब है कि 14 जून फिर से आ गया और उसी दिन उसने भी आत्महत्या कर ली।" बकौल आकाश, 

ये इंडस्ट्री बहुत डराती है धमकी देती है। जैसी कि सुशांत सिंह राजपूत को किया। उसको खा लिया अंदर से खोकला कर दिया। इसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ रहता है। अंततः, पावर गेम चलता है। हमारे जैसी मिडिल क्लास फैमिलीज के जो लड़की या लड़के ऊपर जाते हैं उनको दबा दिया जाता है।

संचिता के भाई ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से की जांच की मांग

आकाश उगले ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा, "मैं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस घटना पर ध्यान दें।" वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, मामले की जांच जारी है। शुरुआती जानकारी में किसी नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझा जा सके।

यह भी पढ़ें : कौन थीं संचिता उगले? 22 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा, 800 करोड़ी फिल्म में किया था काम

टीवी और फिल्मों में बनाई थी पहचान

संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया', 'साजन घर' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे शोज में काम किया था। इसके अलावा वह विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में भी नजर आई थीं। अपने एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने कम समय में अच्छी पहचान बनाई थी। उनके अचानक निधन ने उनके फैन्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को स्तब्ध कर दिया है। आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, भाई के दावे और चल रही पुलिस जांच के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस घटना के पीछे की सच्चाई क्या है। फिलहाल इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कार में बैठाया और करने लगा गंदा काम', डायरेक्टर को लेकर टॉप एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने की सगाई, जानें कौन है होने वाला दामाद और कब है शादी?