
बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने रोमांटिक हीरो, एक्शन स्टार, कॉमेडियन और इमोशनल किरदारों से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन जब-जब उन्होंने पर्दे पर विलेन का रूप अपनाया, तब-तब उनका अंदाज यादगार बन गया। उनकी दमदार आवाज, रौबदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक बॉडी लैंग्वेज ने कई फिल्मों में निगेटिव किरदारों को हीरो से भी ज्यादा चर्चित बना दिया। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं संजय दत्त के 5 सबसे खौफनाक विलेन वाले किरदार।
अगर संजय दत्त के सबसे खतरनाक विलेन की बात हो तो कांचा चीना का नाम सबसे पहले आता है। करण मल्होत्रा की फिल्म 'अग्निपथ' में उन्होंने सिर मुंडवाकर, भारी आवाज और निर्दयी अंदाज में ऐसा किरदार निभाया कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। यह रोल उनकी सबसे फेमस निगेटिव रोल में गिना जाता है।
KGF Chapter 2 में संजय दत्त ने अधीरा का किरदार निभाया, जो रॉकी भाई के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में सामने आता है। वाइकिंग-इंस्पार्यड लुक, भारी हथियार और शांत लेकिन खतरनाक पर्सनालिटी ने इस किरदार को बेहद फेसम बनाया।
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभाई। उन्होंने एक निर्दयी शासक के रूप में अपने किरदार में गंभीरता और रौब दोनों दिखाए। उनका लुक और डायलॉग अदायगी काफी चर्चा में रही।
लोकेश कनगराज की तमिल ब्लॉकबस्टर Leo में संजय दत्त ने एंटनी दास का किरदार निभाया। कम स्क्रीन टाइम के बावजूद उन्होंने अपनी मौजूदगी से फिल्म में अलग असर छोड़ा। विजय के साथ उनकी भिड़ंत दर्शकों को खूब पसंद आई।
रणबीर कपूर स्टारर Shamshera में संजय दत्त ने क्रूर पुलिस अधिकारी शुद्ध सिंह की भूमिका निभाई। उनका किरदार निर्दयी, हिंसक और सत्ता के नशे में चूर था। फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन संजय दत्त की परफॉर्मेंस की सराहना हुई।
और पढ़ें: 'मुन्ना भाई 3' पर बड़ा अपडेट! राजकुमार हिरानी ने स्क्रिप्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा
सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त ने बल्लू बलराम का किरदार निभाया था। यह एक खूंखार अपराधी का रोल था, जो पुलिस की गिरफ्त से भाग जाता है और उसके पीछे पूरी कहानी घूमती है। ग्रे-शेड वाले इस किरदार में संजय दत्त की दमदार एक्टिंग, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे यादगार एंटी-हीरो में शामिल कर दिया।
इसे भी पढ़ें: देश की इकलौती बिग बजट फिल्म, जिसने पहले दिन की थी लागत से डेढ़ गुना कमाई, हुई थी 1000 करोड़ पार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।