क्या आप जानते हैं कि 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी एक भारतीय फिल्म ने रिलीज के पहले  ही दिन लागत से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया। आज भी रिकॉर्ड चर्चा में है।

भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'दंगल', 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की एक ऐसी फिल्म भी है जिसने रिलीज के पहले ही दिन लगभग अपना पूरा बजट निकाल लिया था? इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। शानदार शुरुआत के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बनाई।

क्या है भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड?

अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये था, जबकि पहले दिन इसने दुनियाभर में 164 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। यानी फिल्म ने पहले ही दिन अपनी लागत से कहीं ज्यादा कारोबार कर सभी को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' पहले दिन बनाएगी रिकॉर्ड? अजय देवगन की टॉप 10 मूवीज में इन 2 को देगी मात!

'केजीएफ 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए?

'केजीएफ: चैप्टर 2' कन्नड़ सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म ने रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। इसके बाद फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में चौथा स्थान (उस वक्त) हासिल किया। इस लिस्ट में इससे आगे तब तक सिर्फ 'दंगल', 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' और 'RRR' शामिल थीं। हालांकि, अब यह इस लिस्ट में 7वें पायदान पर है।

1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इंडियन फ़िल्में कौन-सी हैं?

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है:-

  1. दंगल (2016) : 2,070 करोड़ रुपये
  2. धुरंधर 2: द रिवेंज (2026) : 1813 करोड़ रुपये
  3. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017) : 1788 करोड़ रुपये
  4. पुष्पा 2 : द रूल (2024) : 1742 करोड़ रुपये
  5. धुरंधर (2025) : 1307 करोड़ रुपये
  6. RRR (2022) : 1230 करोड़ रुपये
  7. KGF Chapter 2 (2022) : 1215 करोड़ रुपये
  8. जवान (2023) : 1160 करोड़ रुपये
  9. पठान (2023) : 1055 करोड़ रुपये
  10. कल्कि 2898 AD (2024) : 1042 करोड़ रुपये

KGF Chapter 2 की स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल था?

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश ने रॉकी का दमदार किरदार निभाया। वहीं संजय दत्त मुख्य विलेन अधीरा के रोल में नजर आए। रवीना टंडन ने 1980 के दशक की प्रधानमंत्री रमिका सेन का किरदार निभाया, जबकि श्रीनिधि शेट्टी फिल्म में रीना देसाई के रोल में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें : 'टॉक्सिक' के 'तबाही सॉन्ग पर बवाल, बोल्ड सीन देख लोगों ने बता डाला कंडोम ऐड!

क्या 'केजीएफ 3' जल्द आने वाली है?

फिलहाल 'केजीएफ 3' जल्द शुरू होती नजर नहीं आ रही है। प्रशांत नील इस समय प्रभास की 'सालार: पार्ट 2- शौर्यांग पर्वम' में व्यस्त हैं। इसके बाद उनके पास जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर31' (वर्किंग टाइटल 'ड्रैगन') भी लाइनअप में है। यश की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भी नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।यह फिल्म अक्टूबर में थिएटर्स में पहुंचेगी।